Jailer2: हाल ही में फिल्म जगत के फैंस काफी उत्साहित दिख रहे थे की रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल जेलर 2 में शाहरुख खान की धमाकेदार एंट्री होने वाली है लेकिन अब इस बात कर एक बड़ा अपडेट आया है जिसके चलते अब ऐसी बातों पर एकदम से विराम लग गया है। Jailer 2
शाहरुख ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। ‘किंग खान’ इन दिनों अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘किंग’ को लेकर बेहद गंभीर हैं और नहीं चाहते कि उससे पहले वह किसी अन्य प्रोजेक्ट में नजर आएं।
5 दिन की शूटिंग और एक दमदार रोल की थी तैयारी Jailer 2

जानकारी के मुताबिक जेलर 2 के मेकर्स ने काफी प्रभावशाली रोल के लिए ही शाहरुख कोअप्रोच किया था। इसी के चलते कुछ रिपोर्ट के मुताबिक इस रोल के लिए करीब 5 दिन का शूटिंग शेड्यूल भी तय कर दिया गया था। जिसके शुरू में सब कुछ सही था लेकिन बाद में शाहरुख ने इसे करने से इंकार कर दिया। जानकरी के मुताबिक शाहरुख चाहते हैं कि किंग के रिलीज होने तक उनकी स्क्रीन प्रेजेंस एक्सक्लूसिव बनी रहे। वह किसी भी छोटे रोल के जरिए अपनी मौजूदगी का असर कम नहीं करना चाहते, ताकि जब वह किंग के साथ पर्दे पर लौटें, तो उसका खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोले। Jailer 2
सुहाना खान का डेब्यू और किंग का मेगा बजट
शाहरुख खान के लिए फिल्म किंग सिर्फ एक एक्शन मूवी नहीं, बल्कि एक इमोशनल प्रोजेक्ट भी है। इसी फिल्म के जरिए उनकी लाडली बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। पहली बार बाप-बेटी की जोड़ी को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होगा। फिल्म का निर्देशन पठान फेम सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्शन से लैस बनाने में जुटे हैं। फिल्म में शाहरुख और सुहाना के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे।
साल के अंत तक धमाके की उम्मीद Jailer 2
शाहरुख खान फिलहाल अपनी पूरी ऊर्जा किंग की बारीकियों पर लगा रहे हैं। अभिषेक बच्चन फिल्म में विलेन के किरदार में दिख सकते हैं, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा। फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है और माना जा रहा है कि साल 2026 के अंत तक यह सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। Jailer 2

