Jind E-Bhumi Portal : संपदा अधिकारी एवं एसडीएम सत्यवान मान ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न कस्बों/जिलों में आने वाले सभी डेवलपमेंट प्लान के अनुसार रिहायशी, व्यावसायिक व संस्थागत सेक्टरों में ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से 146707.921 एकड़ जमीन खरीदने/एक्वायर करने का फैसला किया गया है।
30 अप्रैल तक खुला रहेगा ई-भूमि पोर्टल (Jind E-Bhumi Portal)
उन्होंने बताया कि ई-भूमि के जरिए जमीन खरीदने के लिए भू-स्वामियों/एग्रीग्रेटर के लिए 30 अप्रैल तक ई-भूमि पोर्टल पर अपनी भूमि का विवरण अपलोड करने के लिए पोर्टल खोला गया है। नरवाना में राजस्व एस्टेट डूमरखां कलां, मोहल खेड़ा व नरवाना में सेक्टर 1, 2, 4, 5, 10, 14, 15, 17, 18 व 19 के डेवलपमेंट के लिए लगभग 2067 एकड़ जमीन खरीदी जानी प्रस्तावित है। इस संबंध में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा गांव मोहल खेड़ा में बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पंचायत भवन डूमरखां कलां नरवाना में कैंप का आयोजन किया जाएगा।

