LPG Aadhaar Linking: एलपीजी ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी, आधार लिंक नहीं किया तो रुक जाएगी सिलेंडर की बुकिंग

Date:

LPG Aadhaar Linking: LPG ग्राहकों के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसके चलते अब करोड़ों उपभोक्ताओं को अपना आधार लिंक करवाना होगा तभी LPG गैस की सुविधा ले सकेंगें। जिसके चलते अब सरकार और पेट्रोलियम कंपनी ने रसोई गैस की वितरण प्रक्रिया में पारदर्शता लाने के लिए यह विशेष कदम उठाया है।

जिसके चलते बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन E-KYC को जरुरी कर दिया गया है। अगर आप भी समय से पहले अपने आधार को गैस कनेक्शन से लिंक नहीं करवाएगें तो आपको सिलेंडर बुक करने में मुश्किलों का सामना करना पड सकता है। LPG Aadhaar Linking

क्यों जरूरी हुआ आधार ई-केवाईसी LPG Aadhaar Linking

LPG Aadhaar Linking: एलपीजी ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी, आधार लिंक नहीं किया तो रुक जाएगी सिलेंडर की बुकिंग
LPG Aadhaar Linking: एलपीजी ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी, आधार लिंक नहीं किया तो रुक जाएगी सिलेंडर की बुकिंग

सरकार का यह कड़ा कदम किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि गैस वितरण नेटवर्क से फर्जी और घरेलू के नाम पर कमर्शियल उपयोग करने वालों को बाहर करने के लिए उठाया गया है। तेल कंपनियों के पास ऐसी कई शिकायतें पहुंची थीं कि एक ही नाम पर कई-कई कनेक्शन चल रहे हैं या फिर सब्सिडी का गलत लाभ उठाया जा रहा है।

फर्जीवाड़े पर लगाम

ई-केवाईसी सुनिश्चित करता है कि कनेक्शन धारक वास्तव में अस्तित्व में है। जिसके चलते इस कदम से सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सब्सिडी का पैसा सीधे उन्हीं के खातों में जाए जो इसके वास्तविक हकदार हैं। बायोमेट्रिक मिलान से डेटा की सुरक्षा और कनेक्शन की प्रामाणिकता मजबूत होती है।

कैसे पूरी करें यह प्रक्रिया LPG Aadhaar Linking

अच्छी बात यह है कि आधार ई-केवाईसी की प्रक्रिया काफी सरल है और इसके लिए आपको बहुत ज्यादा भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं है। आप इसे दो तरीकों से पूरा कर सकते हैं-

आप अपने नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर के ऑफिस जाएं। वहां अपना आधार कार्ड और गैस पासबुक साथ ले जाएं। एजेंसी पर मौजूद मशीन के जरिए आपका फिंगरप्रिंट लिया जाएगा और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन तुरंत पूरा हो जाएगा। इसके अलावा आप डिजिटल माध्यम का उपयोग करना जानते हैं, तो इंडियन ऑयल Indane भारत गैस या एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर भी प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

ऐप लॉग-इन करने के बाद Update KYC या Link Aadhaar के विकल्प पर जाएं। अपना आधार विवरण दर्ज करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, जिसे दर्ज करते ही आपकी जानकारी अपडेट हो जाएगी। नोट: कुछ विशेष मामलों में फिंगरप्रिंट के लिए एजेंसी जाना अनिवार्य हो सकता है। LPG Aadhaar Linking

क्या होगा अगर आप ई-केवाईसी नहीं कराते

जानकारों का कहना है कि सरकार इस मामले में सख्त है। यदि डेडलाइन खत्म होने तक केवाईसी पूरा नहीं होता, तो संबंधित कनेक्शन को ब्लॉक या सस्पेंड किया जा सकता है। इसका मतलब है कि न तो आप नया सिलेंडर बुक कर पाएंगे और न ही आपको सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related