LSG vs KKR: IPL 2026 का आज काफी अहम मुकाबला जो जबरस्त टीम KKR और LSG के बिच खेला जाएगा। यह मुकाबला ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर इस IPL का 4 मैच है और इसमें KKR के सामने LSG की टीम पूरी चुनौती के साथ उतरेगी। लेकिन इसके चलते मौसम को लेकर भी अटकले लगाई जा रही है कि क्या यह मैच होगा या बारिश के कारण यह भी धूल जाएगा। LSG vs KKR
पिछले कुछ दिनों से कोलकाता में हो रही बारिश के चलते आसमान में काले बदल छाए हुए है जिसके चलते कही यह मैच भी बारिश की भेंट न चढ़ जाए जिसके चले सभी के दिल की धड़कने तेज हो रही है।
ईडन में कुदरत का कहर क्या फिर धुलेगा मैच LSG vs KKR

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर के लिए यह सीजन अब तक किसी दुःस्वप्न से कम नहीं रहा है। तीन मैचों में महज एक अंक के साथ अंक तालिका में पिछड़ रही कोलकाता के लिए पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। अब 9 अप्रैल को होने वाले इस मुकाबले पर भी बदलो का साया दिख रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि कोलकाता में पिछले 3 दिन से रुक रुक कर बारिश हो रही है। इसी के चलते कल भी जब टीम प्रैक्टिस के लिए मैदान पर आई तो तेज आधी और बारिश ने टीम को वापिस ड्रेसिंग रूम में जाना पड़ा।
ईडन गार्डन्स का पूरा मैदान फिलहाल तिरपाल से ढका हुआ है। ग्राउंड्समैन की कोशिश है कि आउटफील्ड को गीला होने से बचाया जा सके, लेकिन लगातार हो रही नमी ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी: प्रशंसकों के लिए उम्मीद की किरण
एक्यूवेदर की ताजा रिपोर्ट क्रिकेट प्रेमियों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर लेकर आई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सुबह का अलर्ट 9 अप्रैल की सुबह 11 बजे के आसपास करीब 66 प्रतिशत बारिश की संभावना है। राहत की बात यह है कि शाम को मैच शुरू होने के समय तक आसमान साफ होने की उम्मीद है। रिपोर्ट बताती है कि रात में बारिश की संभावना न के बराबर है, हालांकि उमस खिलाड़ियों की परीक्षा ले सकती है।
आंकड़ों में लखनऊ का पलड़ा भारी LSG vs KKR
अगर इतिहास के झरोखे से देखें, तो नवाबों के शहर की टीम यानी लखनऊ सुपर जाएंट्स का पलड़ा कोलकाता पर भारी रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों का गणित कुछ इस प्रकार है। दोनों ही टीमों में अब तक 6 मुकाबले हो चुके है जिसके चलते 4 मैच लखनऊ की टीम ने जीते है जबकि 2 मैच कोलकाता की टीम ने जीते है।
मौजूदा सीजन में भी लखनऊ की स्थिति केकेआर से बेहतर नजर आ रही है। केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम ने दो में से एक मैच जीतकर अपनी लय हासिल कर ली है, जबकि केकेआर अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में छटपटा रही है। अगर यह मैच भी रद्द होता है, तो केकेआर के लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो जाएगी।

