Monday, May 25, 2026

― Advertisement ―

spot_img
Homeक्राइमGurugram IMT Protest : हरियाणा के इस जिले में धारा 163 लगाई,...

Gurugram IMT Protest : हरियाणा के इस जिले में धारा 163 लगाई, लाठीचार्ज, 20 घायल, जानें पूरा मामला

Gurugram IMT Protest employee : हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर स्थित आईएमटी क्षेत्र में धारा 163 लागू होने के बावजूद हड़ताली कर्मचारियों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस द्वारा उन्हें वहां से हटाने की कोशिश के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई और कर्मचारियों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया गया और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए।

लाठीचार्ज के दौरान करीब 20 प्रदर्शनकारी घायल हो गए, जबकि एक कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट लगने से उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक बाइक को आग के हवाले कर दिया, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से शोषण का सामना कर रहे हैं।

Haryana Gurugram IMT Protest Section 163 Lathi-charge
Haryana Gurugram IMT Protest Section 163 Lathi-charge

उनकी प्रमुख मांगों में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, ओवरटाइम का भुगतान, कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्थायी नियुक्ति शामिल हैं। होंडा कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल (Manesar Honda Company Workers Strike Update) समाप्त होने के बाद अब सत्यम, मुंजाल शोवा, रिको समेत कई अन्य कंपनियों के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं।

Gurugram IMT Protest : डीसी ने जारी किया बयान

घटना से पहले पुलिस और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने प्रबंधन के पक्ष में कार्रवाई की और उनकी जायज मांगों को दबाने का प्रयास किया। वहीं, पुलिस का कहना है कि धारा 163 लागू होने के कारण किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई।

इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से डीसी अजय कुमार ने बयान जारी कर बताया कि सरकार ने हाल ही में न्यूनतम वेतन दरों में करीब 35 प्रतिशत की वृद्धि की है, जो 1 अप्रैल से लागू मानी जाएगी। इसके तहत अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल श्रमिकों के वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है।

Spread the love