Petrol Diesel Price Today: लखनऊ से दिल्ली और हरियाणा में आज कितना सस्ता हुआ पेट्रोल, देखें आकड़ें

Date:

Petrol Diesel Price Today: आज शुक्रवार की सुबह ही सूरज की पहली किरण के साथ ही पुरे देश की तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए है जिसके चलते आज 10 अप्रैल को भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। जिसके चलते तेल के दामों में पहले की तरह ही स्तीर्था बनी हुई है। जिसके चलते आज भी आम आदमी के लिए यह राहत की बात है की तेल की कीमतें ज्यों की त्यों ही स्थिर है। Petrol Diesel Price Today

भारत में पेट्रोलियम कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे विदेशी मुद्रा डॉलर-रुपया की दर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर रेट तय की जाती है। हालांकि, हर शहर में कीमतें अलग-अलग होती हैं क्योंकि राज्य सरकारें इन पर अपने हिसाब से वैट VAT लगाती हैं।

उत्तर प्रदेश में लखनऊ से प्रयागराज तक क्या हैं रेट Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today: लखनऊ से दिल्ली और हरियाणा में आज कितना सस्ता हुआ पेट्रोल, देखें आकड़ें
Petrol Diesel Price Today: लखनऊ से दिल्ली और हरियाणा में आज कितना सस्ता हुआ पेट्रोल, देखें आकड़ें

यूपी के प्रमुख शहरों की बात करें तो लखनऊ और कानपुर में दाम स्थिर नजर आ रहे हैं, लेकिन अन्य जिलों में ढुलाई और स्थानीय करों की वजह से अंतर देखा जा सकता है।

लखनऊ में पेट्रोल ₹94.84 और डीजल ₹87.98 प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। जबकि वाराणसी धर्मनगरी में पेट्रोल ₹95.11 और डीजल ₹88.30 प्रति लीटर दर्ज किया गया। वही प्रयागराज में संगम नगरी में तेल थोड़ा महंगा है, यहाँ पेट्रोल ₹95.70 और डीजल के लिए ₹88.89 चुकाने होंगे।

जबकि गाजियाबाद और नोएडा दिल्ली से सटे इन शहरों में पेट्रोल की कीमत ₹94.70 से ₹94.74 के बीच बनी हुई है। और मथुरा और आगरा कान्हा की नगरी मथुरा में पेट्रोल ₹94.56 है, जबकि ताजनगरी आगरा में यह ₹94.44 प्रति लीटर पर उपलब्ध है।

हरियाणा और दिल्ली का हाल Petrol Diesel Price Today

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर है। वहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा में औसतन पेट्रोल के दाम ₹94.30 रुपये के आसपास स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली और हरियाणा के बीच दामों का यह मामूली अंतर सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले वाहन चालकों के लिए हमेशा चर्चा का विषय रहता है। Petrol Diesel Price Today

घर बैठे ऐसे जानें दाम:

अगर आप सुबह-सुबह पेट्रोल पंप की लाइन में लगने से पहले दाम जानना चाहते हैं, तो तेल कंपनियों के मोबाइल ऐप या एसएमएस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इंडियनऑयल RSP स्पेस शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें। और BPCL RSP स्पेस शहर का कोड’ लिखकर 9223112222 पर भेजें।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने पर आम जनता को और राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल बाजार में स्थिरता का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related