Monday, May 25, 2026

― Advertisement ―

spot_img
HomeहरियाणाHaryana CM Scheme: हरियाणा के युवाओं की बल्ले-बल्ले, ये एग्जाम प्री पास...

Haryana CM Scheme: हरियाणा के युवाओं की बल्ले-बल्ले, ये एग्जाम प्री पास करते ही खाते में आएंगे 70 हजार रुपये

Haryana CM Scheme:  हरियाणा के मुख्यमंत्री प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने और आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए लगातार कई कदम उठा रहे है जिसके चलते इस बार फिर CM ने युवाओं के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है। जिसके चलते जो युवा प्रशासनिक सेवाओं में जाकर देश और समाज की सेवा करने का सपना देख रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि यूपीएससी, एचपीएससी और ज्यूडिशरी जैसी परीक्षाओं का प्री-एग्जाम पास करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को सरकार वित्तीय मदद देगी। मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के तहत यह राशि मुख्य परीक्षा की तैयारी और कोचिंग फीस की भरपाई के लिए दी जाएगी। Haryana CM Scheme

मुख्यमंत्री हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा में चयनित हुए हरियाणा के युवाओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि अब पैसों की तंगी किसी भी प्रतिभाशाली युवा के सपनों के आड़े नहीं आएगी।

सरकार का बड़ा निवेश Haryana CM Scheme

Haryana CM Scheme: हरियाणा के युवाओं की बल्ले-बल्ले, ये एग्जाम प्री पास करते ही खाते में आएंगे 70 हजार रुपये
Haryana CM Scheme: हरियाणा के युवाओं की बल्ले-बल्ले, ये एग्जाम प्री पास करते ही खाते में आएंगे 70 हजार रुपये

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी ने ऐसे हीरे पैदा किए हैं जिन्होंने न केवल सिविल सेवा, बल्कि मेडिकल, इंजीनियरिंग और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी दुनिया भर में अपनी धाक जमाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश के युवाओं में जज्बे और काबिलियत की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें एक सही दिशा और वक्त पर आर्थिक सहयोग की दरकार होती है।

आय के अनुसार तय होगी सहायता राशि Haryana CM Scheme

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसे बेहद पारदर्शी बनाया गया है। परिवार की वार्षिक आय के आधार पर सहायता राशि को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, ताकि जरूरतमंदों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके:

1 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के होनहारों को सबसे ज्यादा 70 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। जबकि 1.80 लाख रुपये तक की आय की श्रेणी में आने वाले युवाओं को सरकार की ओर से 60 हजार रुपये दिए जाएंगे। Haryana CM Scheme

ऐसे ही 1.80 लाख से 3 लाख रुपये तक की आय मध्यम आय वर्ग के इन युवाओं को 50 हजार रुपये की मदद मिलेगी। जबकि 3 लाख से 5 लाख रुपये तक की आय के इस श्रेणी के छात्रों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

युवाओं में जगेगा नया जोश

जानकारों का मानना है कि यह कदम उन छात्रों के लिए संजीवनी साबित होगा जो प्रारंभिक परीक्षा तो अपनी मेहनत से पास कर लेते हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा की महंगी कोचिंग और स्टडी मटेरियल का खर्च नहीं उठा पाते। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार युवाओं के कौशल विकास और उनकी सफलता के हर पड़ाव पर उनके साथ खड़ी है। इस योजना के लागू होने से न केवल युवाओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि भविष्य में प्रशासनिक सेवाओं में हरियाणा की भागीदारी और भी सशक्त होकर उभरेगी।

Spread the love