oneplus nord 6 battery : OnePlus Nord 6 को खरीदने के लिए सेल लग चुकी है। स्मार्टफोन को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। इसकी कुछ विशेषताएं है और Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 12GB RAM, 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी शामिल है। फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटेड बिल्ड से लैस आता है। यहां हम आपको OnePlus Nord 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
OnePlus Nord 6 Price, offer के बारे में जानें (oneplus nord 6 battery)
ग्राहकों को सूचित करें कि, OnePlus Nord 6 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर कलर में उपलब्ध है। इस फोन की बिक्री भारत में वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अमेजन पर आरंभ हो चुकी है।

ग्राहक एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान (फुल स्वाइप) पर 2,000 रुपये छूट पा सकते हैं। वहीं एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
OnePlus Nord 6 Specifications के बारे में जानें (oneplus nord 6 battery)
पाठकों को बता दें कि, OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1272×2772 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस, 450ppi पिक्सल घनत्व और 93.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 3840Hz PWM डिमिंग है। इसमें क्रिस्टल गार्ड सिक्योरिटी है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर चलता है।
6 साल तक सिक्योरिटी पैच (oneplus nord 6 battery)
कंपनी 4 एंड्रॉइड ओएस अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच का दावा करता है। Nord 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ एड्रेनो 825 जीपीयू है। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 33,147 वर्ग मिमी का हीट डिसिपेशन एरिया है।

OnePlus Nord 6 के कैमरा सेटअप के बारे में जानें (oneplus nord 6 battery)
- कैमरा सेटअप पर प्रकाश डालें तो नॉर्ड 6 के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS), f/1.8 अपर्चर और PDAF सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
- वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में प्लस की है, जिसका इस्तेमाल किसी भी ऑन-डिस्प्ले कंटेंट को माइंड स्पेस में जोड़ने के लिए किया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस क्या होंगे ? (oneplus nord 6 battery)
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 6, 5G, जीपीएस, वाई-फाई और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, सिक्स-एक्सिस जायरोस्कोप, कलर टेम्परेचर सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर जैसे सेंसर शामिल हैं। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी है।

मिल रही है दमदार बैटरी (oneplus nord 6 battery)
यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस है। इसमें 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरवीओओसी चार्जिंग, 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.5 मिमी, चौड़ाई 77.5 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 217 ग्राम है।

