Tuesday, May 26, 2026
Homeताजा खबरSummer Special Trains: बिहार और यूपी के लिए शुरू हुईं 27 समर...

Summer Special Trains: बिहार और यूपी के लिए शुरू हुईं 27 समर स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Summer Special Trains: अप्रैल के शुरू होने के साथ ही अब गर्मी का दौर भैस शुरू हो गया है जिसके चलते अब ट्रैन में टिकट मिलना भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि बच्चों की स्कूल की छुटिया होने के कारण सभी एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमने के लिए जाते है। जिसके चलते रेलवे ने स्पेशल ट्रैन चलने का निर्णय लिए है। जिसके अब यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। Summer Special Trains

उत्तर रेलवे ने यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए 27 से अधिक समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है।

ट्रेनें कुल 120 से अधिक फेरे लगाएंगी Summer Special Trains

Summer Special Trains: बिहार और यूपी के लिए शुरू हुईं 27 समर स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

अंबाला रेल मंडल के अधिकारियों के मुताबिक, ये विशेष ट्रेनें कुल 120 से अधिक फेरे लगाएंगी। बड़ी बात यह है कि चंडीगढ़ और श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलने वाली अधिकांश ट्रेनें अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी, जिससे हरियाणा और पंजाब के यात्रियों को सीधे तौर पर बड़ा फायदा मिलेगा।

पटना और वाराणसी के लिए विशेष इंतजाम

गर्मी की छुट्टियों में सबसे ज्यादा मारामारी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ट्रेनों में देखने को मिलती है। इसे देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़-पटना और बठिंडा-वाराणसी रूट पर खास फोकस किया है। चंडीगढ़-पटना स्पेशल (ट्रेन नं. 04512/11): यह ट्रेन 16 अप्रैल से 9 जुलाई तक हर गुरुवार रात 11:35 बजे चंडीगढ़ से चलेगी। वापसी में यह पटना से हर शुक्रवार रात 11:15 बजे रवाना होगी।

ठहराव में अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, वाराणसी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन। बठिंडा-वाराणसी द्वि-साप्ताहिक (ट्रेन नं. 04520/19): वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार और शनिवार रात को चलेगी।

माता वैष्णो देवी और अमृतसर रूट पर भी सुविधा

पर्यटन और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए कटरा और अमृतसर के लिए भी विशेष फेरे जोड़े गए हैं। नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा (02345): यह ट्रेन 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक हफ्ते में तीन दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) चलेगी। यह रात 11:45 बजे दिल्ली से चलकर पानीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए अगले दिन दोपहर 12 बजे कटरा पहुंचेगी। Summer Special Trains

अमृतसर-बरौनी जंक्शन (04610): बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए यह एक और अहम ट्रेन है जो 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर रविवार को चलेगी। यह जालंधर, लुधियाना, अंबाला, मुरादाबाद, गोरखपुर और छपरा जैसे प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगी। अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी (04654/53): इस ट्रेन की अवधि में भी विस्तार किया गया है, जो अब मई की शुरुआत तक अपनी सेवाएं जारी रखेगी।

भीड़ बढ़ी तो चलेंगी और ट्रेनें Summer Special Trains

अंबाला रेल मंडल के सीनियर अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों को कंफर्म सीट और सुरक्षित सफर मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि हम लगातार रिजर्वेशन वेटिंग लिस्ट की निगरानी कर रहे हैं। यदि आने वाले दिनों में किसी खास रूट पर भीड़ और बढ़ती है, तो जरूरत पड़ने पर नई स्पेशल ट्रेनें भी शुरू की जा सकती हैं।

Spread the love