Gold price Today: वैश्विक स्तर पर तनाव के चलते सोने की कीमतों में लगातार उतराव चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिसने सभी की नींद उड़ा दी है। इसी के चलते सोने के कीमत पर भी इसका छोटी छोटी रणनीति का सीधा असर हो रहा है। सोमवार सुबह जब बाजार खुला, तो निवेशकों की नजरें स्क्रीन पर टिकी थीं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 24 कैरेट सोने का वायदा भाव तेजी के साथ 1,52,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, यह अपने 29 जनवरी के ऐतिहासिक उच्च स्तर (1,80,779 रुपये) से काफी नीचे है, लेकिन तनाव को देखते हुए जानकारों का मानना है कि कीमतें फिर से उस स्तर की ओर बढ़ सकती हैं।
बाजार में रेट को लेकर अलग-अलग आंकड़े Gold price Today

आज सुबह सोने के भाव में अलग-अलग प्लेटफार्मों पर मामूली अंतर देखा गया, जो बाजार की अस्थिरता को दर्शाता है गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,150 रुपये है। वहीं, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन IBJA ने सोमवार सुबह के लिए रेट 1,50,327 रुपये प्रति 10 ग्राम तय किया है।
कैरेट के हिसाब से शुद्धता और आज के भाव IBJA
गहने बनवाने वालों के लिए 22 कैरेट और 18 कैरेट की कीमतें सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। आइए जानते हैं शुद्धता के आधार पर आज सुबह का गणित:
शुद्धता (कैरेट) सुबह का रेट (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट 1,50,327 रुपये
23 कैरेट 1,49,725 रुपये
22 कैरेट 1,37,700 रुपये
18 कैरेट 1,12,745 रुपये
14 कैरेट 87,941 रुपये
भारत के अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत के कारण कीमतों में बदलाव देखा जाता है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक, आज के प्रमुख रेट्स नीचे दिए गए हैं:
शहर 24 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली / लखनऊ / जयपुर 1,52,510
मुंबई / कोलकाता / बेंगलुरु 1,52,360
चेन्नई 1,54,100
पटना / अहमदाबाद 1,52,410
गुरुग्राम / नोएडा / चंडीगढ़ 1,52,510
क्यों बढ़ रही है सोने की चमक Gold price Today
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि जब भी दुनिया में युद्ध जैसी स्थिति बनती है या डॉलर में कमजोरी आती है, तो निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने में लगाना सुरक्षित समझते हैं। पिछले कारोबारी सत्र में दिल्ली में सोना 1.55 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया था। अकेले पिछले सप्ताह में ही इसमें करीब 3,800 रुपये का उछाल देखा गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना मजबूत होकर 4,777 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। हालांकि, घरेलू वायदा बाजार MCX में आज मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए राहत की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
खरीदारों के लिए सलाह: यदि आप शादी-ब्याह के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो कीमतों की निगरानी करते रहें। युद्धविराम या शांति वार्ता की कोई भी सकारात्मक खबर कीमतों को अचानक नीचे ला सकती है, वहीं तनाव बढ़ने पर यह आम आदमी की पहुंच से और दूर हो सकता है।

