Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दाम वृद्धि , ट्रंप की धमकी के बाद $100 के पार क्रूड, चेक करें पेट्रोल के रेट

Date:

Petrol Diesel Price Today: दुनिया के सभी देशों में इस समय पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार उतराव चढ़ाव देखने को मिल रहा है यह मुख्या अमेरिक ईरान और पाकिस्तान के बिच हुई बात और तनाव के चलते बदलाव आ रहा है। क्योंकि अमेरिका और ईरान की बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है जिसके चलते क्रूड आयल के दाम फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गए है।

कच्चे तेल की कीमतों में 8% का जबरदस्त उछाल Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दाम वृद्धि , ट्रंप की धमकी के बाद $100 के पार क्रूड, चेक करें पेट्रोल के रेट
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दाम वृद्धि , ट्रंप की धमकी के बाद $100 के पार क्रूड, चेक करें पेट्रोल के रेट

बीते कुछ घंटों में ब्रेंट क्रूड और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट दोनों की कीमतों में करीब 8 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड $102.39 तक जा पहुंचा, जबकि अमेरिकी क्रूड यानी WTI $105 के स्तर को छू रहा है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के प्रमुख तेल व्यापार मार्गों में से एक है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस मार्ग पर कोई भी बाधा आती है, तो वैश्विक आपूर्ति शृंखला पूरी तरह चरमरा सकती है, जिससे कीमतें और बढ़ जाती है।

भारत में क्या है स्थिति

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही कीमतों के बावजूद, भारतीय उपभोक्ताओं के लिए सुखद खबर यह है कि घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों OMCs ने आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकारी स्तर पर कीमतों को स्थिर रखने के प्रयास जारी हैं ताकि आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।

महानगरों के ताजा भाव

दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77 | डीजल ₹87.67

कोलकाता: पेट्रोल ₹104.99 | डीजल ₹91.81

मुंबई: पेट्रोल ₹103.44 | डीजल ₹89.97

दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली और कोलकाता के बीच पेट्रोल की कीमतों में करीब 10 रुपये का अंतर बना हुआ है, जो स्थानीय वैट (VAT) की अलग अलग होने के कारण है

सरकार का ‘एक्शन प्लान’: निर्यात पर सख्ती

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और घरेलू बाजार में ईंधन की कमी की आशंका को देखते हुए सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है।

डीजल पर निर्यात शुल्क बढ़ाकर ₹55.50 प्रति लीटर कर दिया गया है।

एटीएफ (हवाई ईंधन) पर इसे ₹42 प्रति लीटर कर दिया गया है।

उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पूर्व में पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में ₹10 प्रति लीटर की कटौती भी की गई थी, जो वर्तमान में तेल की कीमतों को स्थिर रखे हुए है।

कहां मिल रहा है सबसे सस्ता तेल Petrol Diesel Price Today

अगर आप सोच रहे हैं कि देश में सबसे सस्ता ईंधन कहां बिक रहा है, तो पोर्ट ब्लेयर  यहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश में सबसे न्यूनतम स्तर पर हैं।

Petrol Diesel Price Today

पोर्ट ब्लेयर: ₹82.46

ईटानगर: ₹90.87

सिलवासा: ₹92.37

हरिद्वार: ₹92.78

सबसे सस्ता डीजल

पोर्ट ब्लेयर: ₹78.05

ईटानगर: ₹80.38

जम्मू: ₹81.32

चंडीगढ़: ₹82.44

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related