Friday, May 29, 2026
HomeहरियाणाJulana Student Tampering : स्कूल से घर आ रही छात्रा से आरोपी...

Julana Student Tampering : स्कूल से घर आ रही छात्रा से आरोपी युवक ने की छेड़कानी, मामला दर्ज

Julana Student Tampering : जींद से लगते जुलाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। गांव की लड़की के द्वारा जुलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है और मेरी छोटी बहन भी इसी विद्यालय में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। वह और उसकी बहन हर रोज अपने घर से पढ़ने के लिए पास के गांव में पैदल स्कूल जाती हैं। शुक्रवार को वह अपनी बहन के साथ पास के गांव के स्कूल से घर की ओर जा रही थी। उसी समय तालाब के पास एक युवक बैठा हुआ था।

Julana Student Tampering: Accused youth molested a student returning home from school, case registered
Julana Student Tampering: Accused youth molested a student returning home from school, case registered

क्या है पूरा मामला जानिए यहां ? (Julana Student Tampering )

लड़की ने आगे बताया कि, आरोपी युवक ने दोनों को देखकर उनका पीछा करना शुरू कर दिया। उसे देखकर दोनों बहन जल्दी जल्दी अपने गांव की ओर चलने लगी तो आरोपी युवक भी उनके पीछे चलने लगा, जब दोनों बहनें अपने गांव के नजदीक पहुंची तो युवक ने बड़ी लड़की को पीछे से बाँहों में जकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा और उसके बाद आरोपी उसे खेतों की तरफ घसीटकर ले जाने लगा। जब दोनों बहने चिल्लाने लगी तो गांव की महिलाएं व युवक वहां पहुंच गए। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जुलाना पुलिस ने आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की (Julana Student Tampering )

वहीं जुलाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया की पुलिस को शिकायत मिली थी कि कोई 12वीं कक्षा की छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर आ रही थी, बीच रास्ते में एक अज्ञात युवक ने बड़ी लड़की के साथ छेड़छाड़ की है, जो स्कूल है वह दूसरे गांव का है पास के गांव में दोनों बहने पढ़ने के लिए जाती है, जब छुट्टी होने के बाद वह वापस अपने गांव की तरफ आ रही थी तो रास्ते में एक लड़के ने बड़ी लड़की के साथ छेड़खानी की है, दोनों बहने स्कूल से पैदल अपने गांव की तरफ आ रही थी, पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Related News

CRSU News : जींद यूनिवर्सिटी में पीएचडी छात्रा के साथ गंदी हरकत, ब्लैकमेल करने का आरोपी क्लर्क सस्पेंड

एकता क्रांति न्यूज : हरियाणा के जींद की चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (CRSU News) में बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लर्क को सस्पेंड किया गया है। आरोपी क्लर्क जोगेंद्र बिसला पर आरोप है कि उसने पीएचडी स्कॉलर छात्रा के साथ अश्लील हरकत की, उसे ब्लैकमेल कर के लाखों रुपए हड़प लिए।यूनिवर्सिटी के वीसी ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन करने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि 27 मई को चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर छात्रा ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें यूनिवर्सिटी में HKRN के तहत लगे जोगेंद्र बिसला पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। CRSU News : 3 सितंबर को छात्रा से की थी अश्लील हरकत छात्रा ने बताया कि 3 सितंबर 2024 को क्लर्क जोगेंद्र बिसला ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी। जब उसने विरोध किया तो उसे धमकी दी और बाद में उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा। उसे कैरियर खत्म करने की धमकी दी गई। शुरुआत में शर्म के बारे और बदनामी के डर से वह कुछ नहीं बोली और चुप रही लेकिन बाद में आरोपी की ज्यादती बढ़ गई और ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने उससे 1 लाख रुपए भी ऐंठ लिए।उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी वीसी प्रोफेसर आरपी सैनी ने बताया कि आरोपित क्लर्क को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

ACB Raid : थाने में बिछा ACB का जाल, 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते ही फंस गया पुलिस हेड कांस्टेबल

एकता क्रांति न्यूज। (ACB Raid Panipat) : हरियाणा के पानीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कैंप थाना में तैनात हवलदार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हालांकि पहले ASI को भी पकड़ा गया था लेकिन उनके दो घंटे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो को लिखित शिकायत देकर बताया था कि तहसील कैंप थाना में तैनात ASI संजय और हवलदार सतीश लगातार उस पर पैसों का दबाव बना रहे थे। आरोप था कि अगर वह 15 हजार नहीं देता, तो उसके मामले में कार्रवाई जारी रखी जाएगी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने पूरे मामले की जानकारी ACB अधिकारियों तक पहुंचाई।शिकायत मिलते ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम हरकत में आ गई। अधिकारियों ने पहले शिकायत की गुप्त जांच की और फिर पूरी रणनीति के साथ ट्रैप प्लान तैयार किया। वीरवार रात शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट देकर थाने भेजा गया, जबकि ACB की टीम सादे कपड़ों में आसपास निगरानी करती रही। ACB Raid Panipat : शिकायत दो के खिलाफ थी, एक ASI को पूछताछ के बाद छोड़ा जैसे ही शिकायतकर्ता ने दोनों पुलिसकर्मियों को 15 हजार रुपए की रिश्वत दी, ACB टीम ने तुरंत छापा मार दिया और हवलदार सतीश को मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान जब आरोपी के हाथ धुलवाए गए तो पानी का रंग गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। इसके बाद टीम ने रिश्वत में इस्तेमाल किए गए नोट भी बरामद कर लिए। बाद में पूछताछ कर के ASI संजय को छोड़ दिया गया। मामले में मुख्य आरोप हवलदार सतीश पर ही लगे पाए गए।हरियाणा में लगातार बढ़ रही ACB की कार्रवाइयों को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। हाल के दिनों में कई सरकारी विभागों और पुलिस कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि रिश्वतखोरी के मामलों में अब किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।यह खबर भी पढ़ें : रिश्वत लेते महिला थाना प्रभारी काबू  https://ektakranti.in/acb-raid-bhiwani-women-police-station-sho-bribe-red/

ITI में 2 जून से शुरू होंगे एडमिशन के फार्म, 5244 सीट, 15 हजार विद्यार्थी पासआउट

एकता क्रांति न्यूज। जींद (ITI Admission) : आइटीआइ में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेशभर के राजकीय आइटीआइ संस्थानों की दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है।इसके तहत दो जून से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 15 जून तक जारी रहेगी। इस बार 10वीं कक्षा में दोनों बोर्ड से 15 हजार से अधिक विद्यार्थी पास हो चुके हैं। जबकि जिलेभर की 25 राजकीय और निजी आइटीआइ में विभिन्न ट्रेड में 5244 सीट हैं। इसमें से नौ राजकीय आइटीआई में 2688 और 16 निजी आइटीआइ में 2556 सीट हैं। ऐसे में जिलेभर की आइटीआइ में दाखिले को लेकर मारामारी रहेगी।विद्यार्थियों की सबसे पहली पसंद जींद में कैथल रोड स्थित राजकीय आइटीआई रहती है। यहां आवेदन के समय कई ट्रेड में 100 से ऊपर मेरिट लिस्ट रहती है। वहीं राजकीय आइटीआइ में निर्धारित सीटों पर तीन से चार गुना आवेदन भी आते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए आइटीआइ में दाखिले को लेकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।आइटीआइ का नाम-सीटों की संख्या राजकीय आइटीआइ जींद-872 राजकीय महिला आइटीआइ जींद-272 राजकीय आइटीआइ उचाना खुर्द-152 रजकीय महिला आइटीआइ डूमरखा कलां-184 राजकीय आइटीआइ नरवाना-820 राजकीय आइटीआइ जुलाना-212 राजकीय आइटीआइ मुआना-88 राजकीय आइटीआइ खेड़ाखेमावती-64 सैनिक परिवार भवन आइटीआइ जींद-24 पहल प्राइवेट आइटीआइ जींद-272 सीआर किसान प्राइवेट आइटीआइ जींद-276 नाथजी प्राइवेट आइटीआइ-108 ज्ञान सागर प्राइवेट आइटीआइ मोहलखेड़ा-292 जीपी न्यू प्राइवेट आइटीआइ-80 नरवाना प्राइवेट आइटीआइ-256 आर्य प्राइवेट आइटीआइ उचाना खुर्द-168 आर्य प्राइवेट आइटीआइ ललितखेड़ा-140 ओम प्राइवेट आइटीआइ खेड़ाखेमावती-128 श्रीश्यामजी प्राइवेट आइटीआइ शादीपुर-216 श्रीबालाजी प्राइवेट आइटीआइ सफीदों-80 शनशाइन प्राइवेट आइटीआई उचाना-88 तक्षशीला प्राइवेट आइटीआइ जुलाना-108 मयंक प्राइवेट आइटीआइ रधाना-40 आकाश प्राइवेट आइटीआइ-224 आकाश प्राइवेट आइटीआइ लिजवाना खुर्द-80आइटीआइ में दाखिले को लेकर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शेडयूल जारी कर दिया गया है। दो जून से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। शेडयूल के साथ ही आइटीआइ में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जाएगा, ताकि दाखिले के लिए छात्रों को किसी तरह की परेशानी नहीं आए। --नरेश कुमार, प्राचार्य राजकीय आइटीआइ जींद

Jind news : जींद जेसीआई एल्यूमिनी ने की मासिक बैठक, 7 जून को फ्री चिकित्सा कैंप

एकता क्रांति न्यूज, जींद। जेसीआई एल्यूमिनी की मासिक (Jind news) बैठक जे सी रीजन चेयरमैन प्रमोद गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मीटिंग का उद्देश्य संस्था की जून माह की गतिविधियों को लेकर रूपरेखा तैयार करना था।मीटिंग में जोन चेयरमैन प्रदीप शर्मा,रीजन सचिव मुकेश,रीजन वाईस चेयरमेन प्रवीण गौतम,अभिषेक बंसल,रोहित जिदल,डायरेक्टर पवन सिंगला,आयुष,सह सचिव सचिन बडाला,राहुल ,चंद्रभान,डॉक्टर जीतेन्द्र पाल,दीपक ढींगड़ा,प्रवीण सैनी ने कई तरह की सोशल कार्यो को करने बारे अपनी अपनी राय रखी।मीटिंग में गहन मंथन के बाद जून माह में करीब चार सोशल कार्यो बारे अंतिम मोहर लगाई गई और रूपरेखा तैयार की गई। Jind news : शहर के 10 पार्कों में किया जाएगा पौधारोपण जिसमें जे सी आई एल्यूमिनी क्लब जींद 7 जून को हर्बल पार्क जींद में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।इसके साथ ही तुलसी बगीची नाम से शहर के 10 पार्कों में पौधा रोपण अभियान भी क्लब द्वारा चलाया जाएगा क्लब के पी आर ओ अशोक खरब ने प्रेस को जारी ब्यान में बताया की 1000 तैयार फलदार पेड़ शहर के विभिन्न पार्कों में जँहा क्लब के सदस्य समय समय पर उनकी देखभाल कर सके ऐसे पार्कों का चयन कर उनमें रोपित करेगा। पौधारोपण अभियान के तहत ही घरों में लगाने के लिए तुलसी के पौधों का भी मुफ्त वितरण करेगा।मीटिंग में फैसला लिया गया की क्लब हर महीने के दूसरे रविवार को रक्तदान कैम्प अभियान भी लगातार आयोजन करेगा।इसके अलावा 15 अगस्त की शाम को बी बी सी हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें सुप्रसिद्ध हास्य कवियों द्वारा अपनी रचनाओं के माध्यम से आपके जीवन को तनावमुक्त कर डिप्रेशन से बाहर निकालने में मदद करेगा और जिंदगी में हँसी लाएगा।वीर रस के कवियों द्वारा शहीदों के बलिदान और वीर गाथा के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।https://ektakranti.in/hydrogen-train-jind-haryana-start-railway-approve/

Hydrogen Train : जींद रेलवे स्टेशन बना देश की पहली ‘हाइड्रोजन राजधानी’, 120 करोड़ के प्लांट से भरेगा ट्रेन में फ्यूल

एकता क्रांति न्यूज। Hydrogen Train : हरियाणा के जींद से भारतीय रेलवे के इतिहास का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। उत्तर रेलवे के जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित डीईएमयू ट्रेन चलाने को रेलवे बोर्ड ने आधिकारिक मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन 10 कोच के साथ अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से संचालित होगी। रेलवे की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेशों के अनुसार ट्रेन संचालन आरडीएसओ (रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन) और मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त की अंतिम रिपोर्ट एवं गति प्रमाण पत्र के आधार पर मंजूर किया गया है। रेलवे प्रशासन को सुरक्षा, तकनीकी और संचालन संबंधी सभी मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। Hydrogen Train : क्या है इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह हाइड्रोजन ट्रेन 1200 किलोवाट क्षमता वाली होगी और डिस्ट्रीब्यूटेड पावर रोलिंग स्टॉक (डीपीआरएस) तकनीक पर आधारित है। इसका मतलब है कि पूरी शक्ति किसी एक इंजन में केंद्रित नहीं होगी, बल्कि पूरी ट्रेन में वितरित रहेगी। इससे ट्रेन अधिक संतुलित, ऊर्जा कुशल और सुरक्षित मानी जा रही है। ट्रेन को मेधा कंपनी और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) द्वारा तैयार डिजाइन के आधार पर विकसित किया गया है। चेन्नई में इसका निर्माण किया गया और एक जनवरी को इसे जींद लाया गया था।Hydrogen Train : जींद बना देश का पहला हाइड्रोजन रेल हब इस परियोजना के तहत जींद रेलवे स्टेशन पर लगभग 120 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक हाइड्रोजन प्लांट और स्टोरेज सिस्टम तैयार किया गया है। पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (पीईएसओ) ने इस प्लांट और रीफ्यूलिंग सिस्टम को लाइसेंस भी जारी कर दिया है।रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि हाइड्रोजन उत्पादन, भंडारण और रीफ्यूलिंग के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होगा। सेंसर, वाल्व, डिस्पेंसर होज और अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों के पर्याप्त स्पेयर पार्ट्स रखने के निर्देश दिए गए हैं। Hydrogen Train : कर्मचारियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण हाइड्रोजन तकनीक को अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है। इसी वजह से रेलवे बोर्ड ने हाइड्रोजन उत्पादन, भंडारण और रीफ्यूलिंग से जुड़े कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम अनिवार्य किया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कर्मचारियों को योग्यता प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे।साथ ही हाइड्रोजन सेंसरों की नियमित सफाई और तकनीकी जांच का पूरा शेड्यूल तैयार करने को कहा गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। Hydrogen Train : शुरुआती 3 महीने रहेगा विशेष तकनीकी स्टाफ रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि ट्रेन संचालन के शुरुआती तीन महीनों तक प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारियों की टीम ट्रेन के साथ मौजूद रहेगी। रास्ते में यदि कोई तकनीकी खराबी आती है तो उसका तुरंत समाधान किया जाएगा। इसके अलावा कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती और हाइड्रोजन रीफ्यूलिंग डेटा की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।हाइड्रोजन ट्रेन के रखरखाव के लिए दिल्ली के शकूरबस्ती में विशेष सुविधा विकसित की जाएगी। फिलहाल ट्रेन संचालन की अनुमति केवल जींद-सोनीपत ट्रैक तक सीमित है। इसलिए आवश्यकता पड़ने पर ट्रेन को लोकोमोटिव के जरिए डेड कंडीशन में शकूरबस्ती ले जाया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने दिए कई तकनीकी सुधार के निर्देश रेलवे बोर्ड ने कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी सुधार भी निर्धारित समय सीमा में पूरे करने को कहा है। इनमें शामिल हैं:छह महीने के भीतर अतिरिक्त स्टैंडबाय कंप्रेसर यूनिट लगाना तीन महीने में एयर स्प्रिंग सिस्टम में एफआईबीए प्रणाली लागू करना फ्यूलिंग पॉइंट बॉक्स, आइसोलेशन कंट्रोल बॉक्स और इमरजेंसी स्टॉप बटन पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रावधान करनाआरडीएसओ की टीम ने 25 से 28 फरवरी तक जींद-सोनीपत ट्रैक पर ट्रेन का सफल ट्रायल किया था। इसके बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त ने 28 अप्रैल को अंतिम निरीक्षण और परीक्षण किया। सभी रिपोर्ट्स संतोषजनक मिलने के बाद रेलवे बोर्ड ने संचालन की अनुमति जारी कर दी। क्यों खास है हाइड्रोजन ट्रेन हाइड्रोजन आधारित ट्रेनें डीजल ट्रेनों की तुलना में लगभग प्रदूषण मुक्त मानी जाती हैं। इनमें कार्बन उत्सर्जन बेहद कम होता है, जिससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता। यही वजह है कि दुनिया के कई देश अब हाइड्रोजन आधारित परिवहन प्रणाली की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।भारतीय रेलवे के लिए जींद-सोनीपत ट्रैक पर शुरू होने वाली यह परियोजना ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। यदि यह प्रयोग पूरी तरह सफल रहा, तो आने वाले वर्षों में देश के कई अन्य रेल मार्गों पर भी हाइड्रोजन ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी।

Jind news : जींद सिविल अस्पताल में गायनी वार्ड के पास ही मिलेगी जच्चा-बच्चा को एंबुलेस सुविधा

एकता क्रांति न्यूज, जींद।  Jind news : जींद के सिविल अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए स्वास्थ्य प्रशासन लगातार काम कर रहा है। पहले गायनी वार्ड को पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया ताकि महिलाओं को उपचार के लिए परेशानी न हो।अब डिलीवरी के बाद महिलाओं को एंबुलेंस के लिए मुख्य गेट तक नहीं जाना पड़ेगा। सीधे गायनी वार्ड के पास ही एंबुलेंस सुविधा जच्चा-बच्चा को उपलब्ध होगी। शेड इसलिए लगवाया गया है ताकि बारिश व धूप के कारण जच्चा-बच्चा को कोई परेशानी नहीं हो। इस समय जच्चा-बच्चा को अगर एंबुलेंस से जाना है तो उसे सिटी स्कैन सेंटर के पास बने गेट तक जाना होता था। इसके बाद ही उसे एंबुलेंस मिलती थी। इससे पहले पुरानी बिल्डिंग में भी एंबुलेंस मुख्य गेट के बाहर ही खड़ी होती थी। Jind news : गर्भवती महिलाओं को हो रही परेशानी गायनी वार्ड तक एबुलेंस नहीं पहुंचने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी होती है। अभी रास्ता नए भवन के सामने से होकर जाता है। इसमें सीढ़ियां और दूरी ज्यादा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सीटी स्कैन के पीछे बने पार्क से रैंप को जोड़ दिया है। इसके लिए करीब 20 मीटर लंबी सड़क बनाई गई है। रैंप की मुख्य खिड़की तोड़कर बड़ा दरवाजा लगाया गया है। इससे गाड़ी सीधे मुख्य द्वार तक पहुंचेगी और गर्भवती महिलाओं को स्ट्रेचर पर आसानी से ले जाया जा सकेगा। बाकायदा यहां शेड भी लग चुका है। Jind news : आपरेशन थिएटर तक भी जाएगी एंबुलेंस नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए नई बिल्डिंग में आपरेशन थिएटर तक एंबुलेंस की पहुंच होगी। यहां नई बिल्डिंग में पांच आपरेशन थिएटर हैं। यहां दीवार को तोड़कर तीसरी मंजिल पर बने आपरेशन थिएटर तक एंबुलेंस पहुंचने के लिए रास्ता भी बनाया गया है। ऐसे में आपातकाल में मरीजों को इसकी काफी सुविधा रहेगी। ज्यादा सीरियस मरीज को सीधे आपरेशन थिएटर तक एंबुलेंस के जरिये लाया और ले जाया जा सकेगा।गायनी वार्ड के पास गेट बनकर तैयार है। रैंप को भी पक्का कर दिया गया है। साथ ही शेड भी लगवा दिया है। यहां गेट बनने से जच्चा-बच्चा को सीधे एंबुलेंस सुविधा मिल जाएगी। इस रैंप के माध्यम से एंबुलेंस बिल्डिंग के अंदर दाखिल हो जाएगी। --डा. रघुबीर पूनिया, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।https://ektakranti.in/jind-news-special-ward-set-up-hospital-heatwaves/

Jind news : जींद में फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को आधा सिर गंजा कर बाजार घुमाया

एकता क्रांति न्यूज, नरवाना। : जींद के नरवाना में (Jind news) दुकानदार सौरभ गर्ग से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपियों का सिर आधा गंजा कर के उन्हें सरे बाजार घुमाया और उसी दुकान पर ले गए, जिस दुकानदार को धमकी दी थी।शहर के धौला कुआं स्थित पुराना बाजार में प्रतापा मल फकीर चंद के मालिक सौरभ गर्ग से 25 मई को नरवाना के मोरपत्ति वाल्मीकि मोहल्ला निवासी हर्पित, गांव कोयल निवासी अभिषेक उर्फ भूत व अंकुश ने रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सीआईए पुलिस व शहर थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों हर्पित, अभिषेक उर्फ भूत, अंकुश को गिरफ्तार कर लिया था। Jind news : पुलिस से बचने को माइनर से कूद गया था मुख्य आरोपी हालांकि इस दौरान हर्पित पुलिस से बचने के लिए माइनर से कूद गया था, जिससे वह चोटिल भी हो गया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ भूत और अंकुश को हाथों में हथकड़ी लगाकर व आधा सिर गंजा करवा कर शहर थाना पुलिस गलियों से होते हुए दुकानदार सौरभ गर्ग की दुकान पर लेकर गई। दुकानदार से उनकी शिनाख्त करवाई ।शहर थाना प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि मुख्य आरोपी हर्पित अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद हिरासत में लिया जाएगा और उसके पास अवैध असला होने के बारे में पूछताछ की जाएगी। हर्पित का चाचा नसीब दुकानदार सौरभ गर्ग के साथ लूटपाट कर गोली मारने वाले आरोपितों अंकित, लक्ष्य, अंकुश के साथ वारदात में शामिल था।पिछले साल जुलाई में सौरभ गर्ग को गोली मार कर लाखों रुपये लूट कर ले गए थे। चारों आरोपित जेल में बंद हैं। इस मामले में चार जून को सौरभ गर्ग की अदालत में गवाही होनी है। जिसके चलते हर्पित ने दुकानदार सौरभ गर्ग से रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।https://ektakranti.in/ias-hcs-transfer-list-2026-jind-dc-change-new-dc-kon/

जींद, चरखी दादरी के डीसी बदले, 21 IAS HCS Transfer List 2026 जारी, देखें कौन है डॉ. वैशाली शर्मा

एकता क्रांति न्यूज (IAS HCS Transfer List 2026) : हरियाणा में देर रात को मेगा फेरबदल देखने को मिला। सरकार ने 17 आईएएस व 4 एचसीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की। इसमें जींद, चरखी दादरी के डीसी का ट्रांसफर हुआ तो वहीं कई उच्च पदों पर बैठे ब्यूरोक्रेट्स की जिम्मेदारी बदली गई हैं।जींद में 24 अगस्त 2023 को डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने पद संभाला था। तब से लेकर यूं तो कई बार ब्यूरोक्रेसी में बदलाव हुए लेकिन जींद डीसी IAS मोहम्मद इमरान रजा एक जगह टिके रहे। बताया जा रहा है कि डीसी साहब विधायक व डिप्टी स्पीकर की भी फेथ लिस्ट में शामिल थे। अब डीसी मोहम्मद इमरान रजा को मानव संसाधन विभाग (Human resources Haryana) के निदेशक के रूप नियुक्त किया गया है। IAS HCS Transfer List : जींद की नई डीसी डॉ. वैशाली शर्मा होंगी। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2017 बैच की डॉ. वैशाली शर्मा अब जींद की नई डीसी होंगी। डॉ. वैशाली MBBS की डिग्री धारक हैं तो वहीं इससे पहले हिसार, करनाल में डीएमसी के पद पर तैनात रह चुकी हैं। 15 दिसंबर 2025 के बाद से डॉ. वैशाली अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रही थी। ये वही वैशाली शर्मा हैं, जिन्होंने जूनियर अधिकारियों और कर्मचारियों के ऑन ड्यूटी जींस पहनने पर रोक लगा दी है।इसके अलावा मंदीप कौर को चरखी दादरी की नई डीसी बनाया गया है। कैथल में डीसी के पद पर तैनात IAS अपराजिता को वर्तमान ड्यूटी के अलावा मत्स्य विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। अपराजिता कैथल में भी डीसी रहेंगी और मत्स्य विभाग में भी एडिशनल पदभार सौंपा गया है। रोहतक नगर निगम के कमिश्नर की जिम्मेदारी नरेंद्र कुमार को सौंपी गई है। यहां देखें IAS HCS Transfer पूरी लिस्ट 

ACB Raid : भिवानी में 7 हजार रिश्वत लेते महिला थाना SHO रंगे हाथों काबू, देखें पूरा मामला

हरियाणा क्रांति। ACB Raid Bhiwani : हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। ACB की टीम ने भिवानी महिला थाना प्रभारी लेडी SHO को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। विजिलेंस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि सरकारी काम के बदले महिला एसएचओ कमलेश 7 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही थी। जैसे ही उनके पास शिकायत आई तो जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच कर रही है कि महिला SHO ने किस मामले में रिश्वत मांगी थी। रेड के बाद ACB टीम SHO को अपने साथ ले गई। इस दौरान एसएचओ कमलेश सिविल ड्रेस में ही नजर आई। वहीं एसीबी ने कुछ डॉक्यूमेंट भी जब्त किए हैं।7 हजार रुपए मांगे थे समझौते के लिए ACB के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार SHO कमलेश ने महिला थाने में दर्ज एक केस के बदले 7 हजार रुपए की डिमांड की थी। जब शिकायतकर्ता ने देने से आनाकानी की तो उसे केस दर्ज नहीं करने दी धमकी दी। इस पर पीड़ित ने हिसार एंटी करप्शन ब्यूरो (Hisar ACB) की टीम को शिकायत दी, जिस पर एसीबी ने प्लानिंग कर शिकायतकर्ता को मंगलवार शाम थाने बुलाया। रिश्वत के पैसे लेते ही एसीबी ने एसएचओ कमलेश को रंगेहाथ 7 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। 

Jind news : नरवाना में दुकानदार से फिरौती मांगने वाला आरोपी माइनर से कूदा, 3 काबू

एकता क्रांति न्यूज, (Jind news) : जींद जिले के नरवाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरौती मांगने के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे। इनमें एक आरोपी माइनर से कूद गया, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया। पुलिस ने काबू कर के अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।डीएसपी कमलदीप राणा के नेतृत्व में थाना शहर पुलिस सीआईए की संयुक्त कार्रवाई में फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। माडल टाउन निवासी सौरभ गर्ग ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले आरोपित नसीब निवासी मोर पत्ती वाल्मीकि मोहल्ला व हाल सुल्तानपुरी दिल्ली ने उसके साथियों अंकित, लक्ष्य व अंकुश ने उससे फि रौती मांगते हुए जान से मारने की नियत से गोली चलाई गई थी। उस मामले में थाना शहर नरवाना में मुकदमा दर्ज हुआ था, जो वर्तमान में सैशन कोर्ट जींद में विचाराधीन है। Jind news : आरोपियों ने मांगी थी प्रति माह 50 हजार रुपए देने की फिरौती अब फिर 25 मई को नसीब के भतीजे हर्पित मोरपति वाल्मीकि मोहल्ला निवासी ने अपने दो साथियों अभिषेक उर्फ भूत व अंकुश के साथ उसकी धोला कुंआ में पुराना बाजार में किराना की दुकान पर आया। आरोपितों ने खुद को मुख्य आरोपित नसीब के आदमी बताते हुए प्रति माह 50 हजार रु पये की फिरौती देने की मांग की और कहा कि यदि उसने अदालत में गवाही दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। आरोपितों के पास हथियार होने की भी आशंका जताई गई। शिकायतकर्ता द्वारा शोर मचाने पर आरोपित मौके से फ रार हो गए। Jind news : पुलिस माइनर पर आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो एक माइनर से कूदा बाद में शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो आरोपियों की पहचान हर्पित निवासी नरवाना हाल वासी दिल्ली व अंकुश व अभिषेक उर्फ भूत निवासी कोयल के रूप में हुई। जिसकी शिकायत के आधार पर थाना शहर नरवाना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों का पता लगाकर पुलिस टीम दबलैन माइनर नरवाना पहुंची तो तीनों आरोपित पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करने लगे।इसमें आरोपी हर्पित की माइनर कूदते समय पैर में चोट लगी, जिसे काबू कर इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं दो आरोपितों अंकुश व अभिषेक उर्फ भूत को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जाकर आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।https://ektakranti.in/jind-news-narwana-fake-currency-racket-busted-3-arrested/

Jind news : नोट दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज : हरियाणा के जींद जिले (Jind news) में पुलिस ने नोट दोगुणा करने का झांसा देकर ठगी करने के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी गड्डी में ऊपर नीचे असली नोट लगा देते थे और बीच में कागज लगाकर दे देते थे। सदर थाना नरवाना पुलिस ने गिरोह का राजफाश करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है।पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 58 नोटों की गड्डी बरामद की हैं। इनमें से 41 गड्डी ऐसी थी, जिनके बीच में कागज व ऊपर-नीचे 500-500 रुपये के नोट लगे हुए थे। 17 गड्डी ऐसी थी, जिनमें ऊपर-नीचे 10-10 के नोट लगे थे। सदर थाना नरवाना पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सदर थाना नरवाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव बेलरखां के पास होटल के सामने कुछ कार सवार युवक खड़े हुए है। यह नोट दोगुने करने का झांसा देकर लोगों को ठगते हैं। Jind news : कागजों की गड्डी बनाकर उनके ऊपर तथा नीचे असली नोट लगा देते थे आरोपित कागजों की गड्डी बनाकर उनके ऊपर तथा नीचे असली नोट लगा देते हैं। सौदेबाजी के दौरान पुलिस रेड होने की बात बोलकर राशि लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर इन युवकों के पास भेजा। दस हजार रुपये के बदले इन युवकों ने दोगुने नोट देने की बात कही। उसी दौरान इशारा मिलते ही पुलिस ने कार सवार युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब गाड़ी में रखे बैग की तलाशी तो उसमें कुल 58 नोटों की गड्डी थी। 41 गड्डी ऐसी थी, जिनके ऊपर-नीचे 500-500 के नोट लगे थे, जबकि 17 गड्डी ऐसी थी, जिनमें 10-10 के नोट लगे थे।इनके बीच में कागज था। गड्डी के दोनों तरफ पेंसिल से लाइन लगाई गई थी, जो हूबहू लग रही थी। गड्डियों को पालिथीन में डाला गया था। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए कार सवार लोगों की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव कन्हड़ी निवासी संजय, खनौरी रोड कैथल निवासी अनिल, गांव रसीना निवासी सौरभ के रूप में हुई। जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि लोगों को नोट दोगुने करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के तीनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Haryana Nautapa : 25 मई से एक जून तक रहेगा नौतपा, लू से बचने के लिए बरतें सावधानियां

एकता क्रांति न्यूज, जींद। (Haryana Nautapa) : भीषण गर्मी के साथ-साथ 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जोकि दो जून तक रहेगा। इस समय धरती पर सूर्य की गर्मी सबसे ज्यादा होती है।डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि लिहाजा नागरिक इस तपती गर्मी और लू से खुद को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सावधानी बरतें। बढ़ता पारा स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर के समय बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करें ताकि हीट वेव के दुष्प्रभावों से बचा जा सके। Haryana Nautapa : नौतपा से बचाव के लिए ये सावधानी बरतें  डीसी ने कहा कि लू के कारण शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार व्यक्तियों के प्रति अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि ये समूह गर्मी के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यास नहीं होने पर भी बार-बार पानी पीते रहें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर का तापमान सामान्य बना रहे।दिन के सबसे गर्म समय दोपहर 12 बजे से चार बजे के बीच बाहर जाने से परहेज करें। यदि बाहर जाना अनिवार्य हो तो सिर को छाते, टोपी या गमछे से ढककर निकलें और साथ में पानी की बोतल जरूर रखें। खान-पान में बासी भोजन और तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए, जबकि छाछ, नींबू पानी और ओआरएस के घोल का सेवन करना चाहिए।ये खबर भी पढ़ें : हनी ट्रैप में फंसाकर 6 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार, देखें पूरा मामला ये खबर भी पढ़ें : जींद में दुकानदार से मांगी 2 लाख की फिरौती, 2 मोबाइल फोन, सिम भी मांगे

Jind news : जींद में सरकारी स्कूल के टीचर ने 2 छात्राओं से की अश्लील हरकत, मामला दर्ज

एकता क्रांति, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में गुरु-शिष्या के रिश्ते तार-तार हो गए। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी स्कूल में ड्यूटीरत अध्यापक ने दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की। छात्राओं ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उनके गांव में सरकारी स्कूल में संजय नाम का ड्राइंग टीचर है। संजय ने उसकी बेटी को गलत तरीके से टच किया और अश्लील हरकत की। उसकी बेटी की उम्र मात्र 12 साल है। स्कूल में ही एक दूसरी नाबालिग छात्रा के साथ भी संजय ने छेड़छाड़ की।परिजनों के आरोप हैं कि पिछले कई दिनों से अध्यापक संजय बच्चियों को तंग कर रहा है लेकिन शुरुआत में शर्म के बारे बेटियों ने बताया नहीं। जब बात हद से आगे बढ़ गई तो मां के आगे बेटी फूट पड़ी और रोते हुए टीचर की करतूत बताई। सदर थाना पुलिस ने अध्यापक संजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।ये खबर भी पढ़ें : हनी ट्रैप में फंसाकर 6 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार, देखें पूरा मामला ये खबर भी पढ़ें : जींद में दुकानदार से मांगी 2 लाख की फिरौती, 2 मोबाइल फोन, सिम भी मांगे

Sonipat news : जिसने क्रिकेट में बनाना था करियर, उसकी जिंदगी स्वीमिंग पूल में थम गई

एकता क्रांति, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिकेट का पीजी कोर्स कर रहे एक युवक निशांत गौतम की स्वीमिंग पूल (Sonipat news) में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर शाम को आठ बजे के करीब निशांत अपने दोस्तों के साथ स्वीमिंग पूल में तैराकी के लिए आया था। हादसे के समय स्वीमिंग कोच भी वहीं पर मौजूद था।जानकारी के अनुसार दिल्ली के गौतम नगर निवासी निशांत खेल यूनिवर्सिटी राई से क्रिकेट में पीजी डिप्लोमा कोर्स कर रहा था। कोर्स खत्म ही होने वाला था, जिसमें करीब 2 महीने ही बचे थे। निशांत हॉस्टल में रहता था और इस समय उसके एग्जाम चले हुए थे। एक पेपर हो चुका था तो वहीं आज दूसरा पेपर होना था लेकिन शुक्रवार की रात निशांत के लिए आखिरी व अंतिम रात बनकर रह गई। Sonipat news : क्रिकेट खेलने के बाद देर शाम को तैराकी के लिए गया था निशांत निशांत के जानकार बताते हैं कि शुक्रवार को दिन में एग्जाम के बाद शाम को क्रिकेट का मैच हुआ। इसके बाद शाम करीब साढ़े 8 बजे निशांत अपने चार दोस्तों के साथ तैराकी के लिए स्वीमिंग पूल पर आ गया। हालांकि निशांत अच्छा तैराक था लेकिन वह कैसे डूब गया, इसका पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि स्वीमिंग पूल में निशांत नहीं दिखा तो टॉर्च मंगवाकर उसे ढूंढा गया, जिसमें वह पानी के नीचे मिला। वहां से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।Sonipat news : मामला संदिग्ध, घुटनों पर रगड़, बयान में विरोधाभास निशांत गौतम के साथ हुए हादसे के बाद मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि निशांत के घुटनों पर रगड़ के निशान बने हुए हैं तो वहीं उसके साथ मौजूद साथियों के बयान में भी विरोधाभास नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस हर एंग्ल से जांच कर रही है। मृतक के पिता भी दिल्ली पुलिस में हैं। साल 2022 में निशांत की शादी हुई थी। उसका तीन साल का बेटा भी है और पत्नी गर्भवती है।

Jind news : पुलिस पीआरओ राजेश कुमार के बेटे अभिषेक राज बने सेना में कैप्टन

Jind news : पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के पीआरओ सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार के बेटे डा. अभिषेक राज का चयन सेना की मेडिकल कौर में कैप्टन के रूप में हुआ है। उनको पहली पोस्टिंग जालंधर में सेना के मेडिकल में मिली है। मंगलवार को नियुक्ति के समय उनके पिता राजेश कुमार उनके साथ थे। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने डा. अभिषेक राज को बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया है। मूल रूप से भागखेड़ा निवासी राजेश कुमार का परिवार 36 साल पहले शहर की शिवपुरी कालोनी में आकर रहने लग गया था। यहीं पर बच्चों का जन्म हुआ।डा. अभिषेक राज ने बताया कि उनके दादा स्व. दयानंद पटवारी का सपना था कि उनका पोता डॉक्टर बने और भारतीय सेना में सेवा दे । इसी का लक्ष्य बनाकर उन्होंने पढ़ाई की। इसके अलावा अपनी दादी के भाई एवं दादा जनरल डीपी वत्स से उन्होंने इसके लिए प्रेरणा पाई। अभिषेक राज ने क्राइस्ट राजा स्कूल से 10वीं व मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल से 12वीं कक्षा पास की। इसके बाद परीक्षा पास करके उनका चयन एमबीबीएस के लिए हुआ।लखनऊ से डा. अभिषेक राज ने एमबीबीएस की। इसके बाद उन्होंने महर्षि वाल्मीकि कालेज दिल्ली में डाक्टर के रूप में ज्वाइन किया। इस समय वह मेडिकल कालेज फरीदाबाद में आइसीयू इंचार्ज थे। अब उनका सेना में कैप्टन के रूप में चयन हुआ है। डा. अभिषेक राज के पिता सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि दो और भाई सुरेंद्र व सतेंद्र हैं। पूरा परिवार संयुक्त रूप से रहता है। उनके घर के सभी बच्चे मेडिकल लाइन में है। डा. अभिषेक राज के छोटे भाई आशीष राज ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से एलएलएम की है। इसके अलावा डॉ अभिषेक राज के ताऊ की बेटी डा. पारुल सर्जरी में एमडी कर रही हैं। इसके अलावा उनके परिवार की एक बेटी बीपीएस और दूसरी बीएएमएस कर रही है।

Jind Mausam update : भीषण गर्मी, लू और बिजली कटों ने किया बेहाल

Jind Mausam update : जींद जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहा। दोपहर को लू चलने से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं देर शाम तक भी गर्म हवा चल रही है। राजकीय स्कूलों में पीने के पानी को लेकर समस्या आ रही है। छतों पर रखी टंकियों में पानी गर्म हो रहा है। वहीं ज्यादातर प्राथमिक स्कूलों में वाटर कूलर नहीं हैं। कुछ स्कूलों में वाटर कूलर हैं, तो खराब पड़े हैं। वहीं बिजली खपत बढ़ने की वजह से फीडर पर लोड बढ़ गया है। जिसके कारण फाल्ट आ रहे हैं और अघोषित कट लग रहे हैं। मंगलवार रात को 33 केवी पांडू पिंडारा ब्रेकडाउन की वजह से अर्बन एस्टेट और डिफेंस कालोनी में साढ़े तीन घंटे से ज्यादा समय बिजली गुल रही। जिससे लोगों को रात को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी।शिकायत केंद्र में बार- बार लोग फोन करते पूछते रहे कि बिजली सप्लाई कब आएगी। वहीं बुधवार दोपहर बाद साढ़े तीन से शाम साढ़े छह बजे तक डीआरडीए के सामने हुडा मार्केट व आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रही। मार्केट में दुकानों में रखे इन्वर्टर- बैटरी जवाब दे गए और काम ठप हो गया। पिछले चार दिनों की बात करें, तो 26 लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ी है। 16 मई को जींद सर्कल में 62 लाख यूनिट, 17 मई को 75 लाख यूनिट, 18 मई को 78 लाख यूनिट बिजली खपत रही। 19 मई को बिजली खपत बढ़कर 88 लाख यूनिट पर पहुंच गई। आगामी दिनों में गर्मी से राहत के आसार नहीं है। ऐसे में बिजली की खपत में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।  स्कूलों में कहीं वाटरकूलर खराब पड़ा तो कहीं कैंपर मंगवाने को मजबूर (Jind Mausam update) जींद शहर के न्यू कृष्णा कालेानी स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में आरओ नहीं है। पानी खारा होने के कारण शिक्षकों की मांग है कि यहां आरओ की व्यवस्था होनी चाहिए। स्कूल 145 गज में है। 1998 से स्कूल चल रहा है। स्कूल में बालवाटिका से पांचवीं कक्षा तक के 60 विद्यार्थी हैं, लेकिन विद्यार्थियों के बैठने के लिए केवल एक कमरा है। बालवाटिका से तीसरी कक्षा के विद्यार्थी कमरे में बैठते हैं और चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी बाहर बरामदे में बैठते हैं। स्कूल में तीन शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन अगर लाइट चली जाए तो वहां जनरेटर की व्यवस्था भी नहीं है। अगर ड्यूल डेस्क की मांग की जाए तो वहां पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में विद्यार्थी दरी पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर है।स्कूल में छात्रों के लिए सबमर्सिबल लगाया हुआ है। वहीं भिवानी रोड स्थित बाल आश्रम स्कूल में वाटर कूलर खराब पड़ा है। हालांकि स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सबमर्सिबल की व्यवस्था है, लेकिन स्कूल की इमारत काफी पुरानी है। स्कूल की इमारत 50 साल पुरानी है। दीवारों में दरारें और छतों में सीलन है। थोड़ी सी बारिश में ही पानी भर जाता है। छात्र ज्यादा हैं और जगह कम है। यहां तीन स्कूल के छात्र दो शिफ्ट में पढ़ते हैं। बैठने की समुचित व्यवस्था भी नहीं है।पीने का पानी भी सप्लाई का आता है। एक ही भवन में बाल आश्रम का प्राइमरी और माध्यमिक विद्यालय के अलावा दूसरी शिफ्ट वाल्मीकि बस्ती स्कूल भी लगता है। बाल आश्रम माध्यमिक विद्यालय में पहली शिफ्ट में सुबह सात से साढ़े 12 बजे तक छठी से 10वीं कक्षा तक के 400 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं। पहली शिफ्ट सुबह सात बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलती है। दूसरी शिफ्ट पौने एक बजे से लेकर सवा छह बजे तक लगती है। स्कूल का भवन पुराना होने के कारण सड़क से काफी नीचे हो गया है। इसके कारण बारिश का पानी अब स्कूल से बाहर नहीं निकल पाता। ऐसे में थोड़ी से बारिश होते ही पानी जमा हो जाता है। नरवाना के राजकीय स्कूल में बच्चों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी, कैंपर मंगवाने पर मजबूर (Jind Mausam update) भीषण पड़ रही गर्मी के बीच विद्यार्थियों को कंठ सुखाने के लिए ठंडा पानी की जरूरत है, लेकिन वहीं राजकीय स्कूलों में ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से वाटर कूलर तो लगवा दिए गए हैं। स्कूल समय में बिजली न आने के कारण वाटर कूलर नहीं चल पा रहे हैं। इसके कारण बच्चे गर्म पानी कैसे पी सकते हैं। राजकीय स्कूल में बच्चों को पीने का पानी ठंडा मिल रहा है या नहीं। इसकी पड़ताल पत्रकारों के प्रतिनिधि द्वारा की गई। सबसे पहले राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला, नरवाना में जाकर देखा गया, तो पाया कि तेज पड़ती धूप में छत के ऊपर पानी की टंकी रखी हुई थी।हालांकि स्कूल में बोर करवाया हुआ है, तो 300 विद्यार्थियों को बोर से पीने का पानी मुहैया करवाया जा रहा था, लेकिन अगर बिजली चली जाए तो विद्यार्थियों को धूप में तपती टंकी का पानी पीने को मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में बच्चों को घर से पानी की बोतलें लानी पड़ती हैं। बच्चों को ठंडा पानी न मिलने के बारे में मुख्य शिक्षक सुखवंत सिंह से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि सप्लाई व बोर का पानी बच्चों को मिल रहा है। वाटर कूलर का ठंडा पानी पीने से बच्चे बीमार पड़ जाएंगे, जिससे अभिभावकों को ही परेशानी होगी।वहीं गांव ढाकल के शहीद सुरेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वाटर कूलर तो लगा हुआ है। लेकिन गांव में अक्सर दिन में बिजली नहीं रहती है। जिस कारण वाटर कूलर बिजली न होने की वजह से बंद पड़ जाता है। स्कूल में लगभग 320 विद्यार्थी हैं, तो गर्मी के मौसम में बिना पानी के एक मिनट भी नहीं रहा जा सकता। ऐसे में सरपंच अनिल कुंडू के सहयोग से 20 कैंपर पानी के स्कूल में मंगवाए जाते हैं और 10 कैंपर स्टाफ मिल-जुलकर मंगवाता है। हर कक्षा में पानी के कैंपर रख दिए जाते हैं, ताकि उनको पानी के लिए बाहर न भटकना पड़े। स्कूल के शिक्षक ने बताया कि हालांकि स्कूल में सौर ऊर्जा पैनल लगवाए गए हैं, लेकिन उससे जो बिजली बनती है, उससे कक्षाओं, लिपिक कार्यालय का ही काम चलता है। वाटर कूलर चलाने के लिए ज्यादा वाट की आवश्यकता होती है।

Jind crime : हनी ट्रैप में फंसाकर 6 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार, देखें पूरा मामला

Jind crime : हरियाणा के जींद में सीआईए नरवाना ने हनी ट्रैप मामले में छह लाख रुपये की राशि ऐंठने के आरोप में तीन महिलाओं को रंगे हाथों काबू किया है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों में गांव कुचराना निवासी सोनिया, यमुनानगर की कालोनी कंसोपुर निवासी महिला संगीता व सीमा शामिल है। तीनों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।सीआइए प्रभारी सुखदेव ने बताया कि बुधवार को गांव धमतान साहिब निवासी मलकियत ने पुलिस को एक शिकायत दी कि एक महिला उसके भतीजे नरेश की डेयरी में काम करती है। उसने उसके भतीजे नरेश के खिलाफ झूठा दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा रखा है। अब वह उसके भतीजे नरेश को ब्लैकमेल कर रही है और छह लाख रुपये की मांग कर रही है। इनमें से ढाई लाख रुपये तीन महिलाएं पहले ही ऐंठ चुकी हैं।डीएसपी नरवाना कमलदीप राणा ने गढ़ी थाना प्रभारी व सीआइए प्रभारी की ड्यूटी लगाई। इसके लिए डयूटि मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया। टीम ने तीन लाख रुपये के नोटों के सीरियल नंबर नोट करके शिकायतकर्ता को सौंप दिए। शिकायतकर्ता ने पैसे लेने के लिए महिलाओं को जमींदारा ढाबा के नजदीक बुलाया। जब आरोपित महिलाएं पैसे लेने के लिए आई तो टीम ने उनको मौके से काबू कर लिया। आरोपितों में गांव कुचराना निवासी सोनिया, यमुनानगर की कालोनी कंसोपुर निवासी महिला संगीता व सीमा शामिल है। इनमें से एक महिला ने नरेश के खिलाफ दो दिन पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था।डीएसपी कमलदीप राणा ने बताया कि तीन दिन पहले ही सोनिया ने नरेश के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज करवाई थी। उसने नरेश के साथ लीव इन में रहने के कागजात भी तैयार करवा लिए थे, लेकिन इनका मकसद पैसे ऐंठना था। इसमें सोनिया व संगीता दोनों सगी बहने हैं व सीमा ने बिचौलिए का काम किया है। तीनों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस तीनों को रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी ताकि मामले का पूरी तरह से खुलासा किया जा सके।

Jind crime : जींद में दुकानदार से मांगी 2 लाख की फिरौती, 2 मोबाइल फोन, सिम भी मांगे

एकता क्रांति, जींद। हरियाणा के जींद में (Jind crime) दुकानदार से दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दुकान पर चिट्ठी डालते हुए कहा कि 2 लाख रुपए कैश, दो मोबाइल फोन अगर 4 दिन में नहीं दिए तो उसे जान से मार दिया जाएगा। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार गोहाना रोड पर आटा चक्की चलाने वाले विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने फ्लाईओवर के पास आटा चक्की लगाई हुई है। सोमवार को वह दुकान पर आया और दुकान का शटर उठाकर अंदर दाखिल हुआ तो एक कागज पड़ा दिखा। उसने सोचा कि यह काम का तो नहीं है, इसलिए खोलकर देखने लगा। Jind crime : गोहाना रोड पर पत्थर के नीचे कैश, सिम, एटीएम रखने के लिए कहा अज्ञात द्वारा डाली गई इस चिट्ठी में लिखा था कि हमें दो लाख रुपये नकद चाहिएं। इसके अलावा दो मोबाइल सिम, जो बैंक खातों से लिंक होने चाहिए व दो एटीएम कार्ड देने होंगे। आरोपियों ने कहा कि रुपए, मोबाइल सिम और एटीएम को गोहाना रोड पर ही एक किलोमीटर आगे एक पत्थर है, वहां रखने के लिए कहा।आरोपियों ने विनोद को चार दिन का समय दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि दुकानदार से रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह खबर भी पढ़ें : जींद में भाई ने किया भाई का मर्डर, सुबह हुआ था समझौता, शाम को झगड़ायह खबर भी पढ़ें :  दुल्हन के साथ गैंगरेप, नंदोई समेत चार के खिलाफ मामला दर्जयह खबर भी पढ़ें : पंचायतों के हाथ में जल कंट्रोल, अवैध कनेक्शन पर सीधे होगी कार्रवाई

Jind crime : जींद में भाई ने किया भाई का मर्डर, सुबह हुआ था समझौता, शाम को झगड़ा

एकता क्रांति न्यूज, जींद। अलेवा क्षेत्र के संडील गांव (Jind crime) में जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की तेजधार हथियार से पेट में वार करके हत्या कर दी। मंगलवार सुबह ही सभी भाइयों की जमीन का बंटवारा हुआ था।अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के शव को जींद के पोस्टमार्टम हाऊस में रखवाया हुआ है। अलेवा थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव संडील में 35 वर्षीय खुशीराम व सत्यवान समेत चारों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद था। मंगलवार सुबह इनके बीच जमीन का बंटवारा भी हुआ था। सभी को डेढ़-डेढ़ एकड़ जमीन मिली थी। इसके अलावा घर की जमीन का भी बंटवारा हुआ था। इसमें खुशीराम को केवल खुला प्लाट ही मिला था। इसको लेकर खुशीराम व सत्यवान के बीच विवाद हो गया। Jind crime : वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ बड़ा भाई दोपहर के समय खुशीराम अपने घर आ गया था। कुछ समय बाद ही सत्यवान घर आकर उससे झगड़ा करने लगा। दोनों में काफी बहस हुई। इसी दौरान सत्यवान ने खुशीराम पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। इसमें एक वार खुशीराम की बाजू पर किया और एक वार उसके पेट पर किया गया। खुशीराम घर के बाहर गली में ही गिर गया। वारदात को अंजाम देकर सत्यवान मौके से फरार हो गया।मौके पर ही खुशीराम की मौत हो गई। सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। खुशीराम के पास एक लड़का व एक लड़की है। अलेवा थाना प्रभारी आत्माराम ने कहा कि अभी तक इस मामले में बयान दर्ज नहीं हुए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।ये खबर भी पढ़ें : Haryana Roadways : जींद बस स्टैंड पर बूथ मर्ज करने के फैसले से भड़की रोडवेज यूनियनें, आंदोलन की चेतावनी ये खबर भी पढ़ें : Jind crime : दुल्हन के साथ गैंगरेप, नंदोई समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज