Summer Special Train: रेल यात्रियों हरिद्वार और गुजरात जाना हुआ आसान, शुरू हुई नई समर स्पेशल ट्रेन

Date:

Summer Special Train: गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर सभी लोग पर्यर्तन स्थल की ओर घूमने के लिए निकलते है जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ जाती है ऐसे में अगर आप भी हरिद्वार में गंगा स्नान या गुजरात की सैर का मन बना रहे हैं तो भारतीय रेलवे द्वारा नई सौगात दी गई है जिसके चलते अब यात्रियों को भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। Summer Special Train

रेलवे प्रशासन ने भावनगर-हरिद्वार-भावनगर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलने का फैसला किया है। जिसकी सबसे खास बात यह है कि यह हरियाणा के मुख्या जिले हिसार रोहतक ओर भिवानी से होकर ही हरिद्वार और गुजरात तक जाएगी जिससे हरियाणा वासियों को काफी लाभ होगा ।

रविवार को भावनगर तो सोमवार को हरिद्वार चलेगी ट्रैन Summer Special Train

Summer Special Train: रेल यात्रियों हरिद्वार और गुजरात जाना हुआ आसान, शुरू हुई नई समर स्पेशल ट्रेन
Summer Special Train: रेल यात्रियों हरिद्वार और गुजरात जाना हुआ आसान, शुरू हुई नई समर स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, इस स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई 2026 तक जारी रहेगा। भावनगर से हरिद्वार 09271 यह ट्रेन प्रत्येक रविवार सुबह 04:25 बजे भावनगर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन यानी सोमवार दोपहर 03:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से भावनगर 09272 वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार शाम 04:25 बजे हरिद्वार से चलेगी और बुधवार तड़के 04:35 बजे भावनगर स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

हरियाणा और राजस्थान के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

लंबी दूरी की इस ट्रेन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह उत्तर और पश्चिम भारत के कई महत्वपूर्ण शहरों को कवर कर सके। यात्रा के दौरान यह गाड़ी दोनों दिशाओं में निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी – हरियाणा में हिसार, भिवानी, रोहतक, पानीपत, अंबाला सिटी और सिवानी। राजस्थान में सादुलपुर, चूरू, रतनगढ़, सुजानगढ़, लाडनूं, डेगाना, मेड़ता रोड, जोधपुर, लूनी, पाली मारवाड़, फालना और आबूरोड। गुजरात व अन्य जगह पर गांधीनगर कैपिटल, पालनपुर, सिहोर, सहारनपुर और रूड़की।

22 कोचों के साथ आरामदायक सफर Summer Special Train

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने इस ट्रेन में डिब्बों की संख्या पर्याप्त रखी है। इस समर स्पेशल में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें हर वर्ग के यात्री की सुविधा का ध्यान रखा गया है। Summer Special Train

क्यों अहम है यह ट्रेन

मई और जून के महीनों में हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो जाती है। वहीं, हरियाणा के व्यापारी वर्ग और अन्य यात्रियों के लिए गुजरात की कनेक्टिविटी हमेशा से मांग में रही है। हिसार और भिवानी जैसे स्टेशनों पर ठहराव होने से स्थानीय यात्रियों को अब दिल्ली जाकर ट्रेन बदलने की मशक्कत नहीं करनी होगी। जानकारों का कहना है कि इस ट्रेन के चलने से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related