Apple Days Sale: विजय सेल्स में इन 4 आईफोन मॉडल्स पर मिल रहा है अब तक का सबसे तगड़ा डिस्काउंट

Date:

Apple Days Sale: आज के समय में सभी एप्पल के फ़ोन के दीवाने है लेकिन बजट सही न बैठने के कारण कई बार हम चाहते हुए भी iPhone नहीं खरीद पते तो ऐसे लोगों के लिए देश के प्रमुख रिटेल चेन विजय सेल्स की और से Apple Days Sale शुरू की गई है जिसके चलते 11 अप्रैल से इस सेल में आईफोन के लेटेस्ट मॉडल्स की कीमत में भरी कटौती देखने को मिल रही है जिसके चलते ग्राहकों की भी लम्बी लाइन लग गई है। Apple Days Sale

कंपनी ने यह सेल केवल ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि देश के 16 बड़े शहरों में फैले अपने 160 से अधिक रिटेल स्टोर्स पर भी लाइव कर दी है। इसमें न केवल डिस्काउंट मिल रहा है, बल्कि बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस का ऐसा तालमेल बैठाया गया है कि आईफोन की कीमत चौंकाने वाले स्तर तक नीचे आ गई है।

iPhone 16 और 16 Plus पर बचत का बड़ा चांस Apple Days Sale

Apple Days Sale: विजय सेल्स में इन 4 आईफोन मॉडल्स पर मिल रहा है अब तक का सबसे तगड़ा डिस्काउंट

ऐपल की सबसे नई सीरीज यानी आईफोन 16 पर सेल के दौरान भारी छूट दी जा रही है। जिसके चलते iPhone 16 128GB इसकी मूल कीमत ₹69,900 है, लेकिन सेल में यह ₹66,490 में लिस्ट किया गया है। अगर आपके पास Axis, ICICI या SBI का बैंक कार्ड है, तो ₹2,000 की सीधी बचत और होगी। इसके साथ ही, ₹10,000 तक का एक्सचेंज बोनस पुरानी डिवाइस के बदले मिल सकता है।

iPhone 16 Plus की बात करें तो बड़ी स्क्रीन के शौकीनों के लिए यह मॉडल अब ₹79,900 के बजाय मात्र ₹73,490 में उपलब्ध है। बैंक ऑफर्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत लगभग ₹71,490 रह जाती है।

बजट फ्रेंडली विकल्प iPhone 16e और iPhone 15 जो लोग 50 से 55 हजार रुपये के दायरे में आईफोन तलाश रहे हैं, उनके लिए भी शानदार डील्स मौजूद हैं।

iPhone 16e हाल ही में लॉन्च हुए इस मॉडल की कीमत ₹59,900 से गिरकर अब ₹55,690 हो गई है। बैंक डिस्काउंट के साथ यह फोन आपको लगभग ₹53,690 में मिल सकता है। इस पर रिवॉर्ड पॉइंट्स का अतिरिक्त लाभ भी दिया जा रहा है।

एक्सचेंज और रिवॉर्ड पॉइंट्स Apple Days Sale

विजय सेल्स ने इस बार खरीदारी को और भी आसान बनाने के लिए एक्सचेंज बोनस पर काफी जोर दिया है। अगर आपका पुराना स्मार्टफोन अच्छी स्थिति में है, तो आप नए आईफोन की कीमत पर ₹10,000 तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। इसके अलावा, खरीदारों को माय वी रिवॉर्ड पॉइंट्स भी दिए जा रहे हैं, जिन्हें भविष्य की खरीदारी में भुनाया जा सकेगा। Apple Days Sale

क्या आपको अभी खरीदना चाहिए

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐपल डेज़ जैसी सेल साल में गिने-चुने मौकों पर ही आती है। आईफोन 16 सीरीज पर इतनी जल्दी प्राइस कट मिलना दुर्लभ है। चूंकि यह सेल स्टॉक रहने तक या सीमित समय के लिए ही है, इसलिए जो लोग अपग्रेड करना चाहते हैं, उनके लिए यह सही वक्त साबित हो सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related