Namo Bharat Corridor Rohtak: देश में सार्वजानिक परिवहन को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा लगातार कई कदम उठाए जा रहे है जिसके चलते अब हरियाणा से उत्तर प्रदेश तक के कई शहरों में नमो भारत ट्रैन कॉरिडोर चलने के लिए योजनाए बनाई जा रही है। इसी के चलते अब मेरठ से लेकर पानीपत के बाद सरकार दिल्ली से रोहतक तक और दिल्ली से बड़ौत रूट पर कॉरिडोर का निर्माण करेगी। इस नए कॉरिडोर से अब दिल्ली से रोहतक तक नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक से काफी राहत मिलेगी। इस कॉरिडोर के बनने से अब दिल्ली के विद्यार्थी आसानी से रोहतक के शिक्षा का बड़ा केंद्र MDU से जुड़ सकेगें। जिससे छत्रों और नौकरी पेशा के लोगों को काफी लाभ होगा।
Namo Bharat Corridor Rohtak: बहादुरगढ़ और सांपला के रास्ते रोहतक तक पहुंचेगी रैपिड रेल

यह कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होने की बात कही जा रही है हालाँकि यह रैपिड रेल कॉरिडोर नेटवर्क दूसरे चरण के तहत प्रस्तावित किया जाएगा। रूट मैप की बात करें तो यह कॉरिडोर पहले बहादुरगढ़ में प्रवेश करेगा और फिर सांपला से रोहतक स्टेशन पहुंचेगा। हालाँकि अभी इस रूट के बारे में प्रोजेक्ट डिटेल रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिसके चलते रूट और बजट के बारे में बातचीत हो रही है। जानकारों के मुताबिक इस रूट को दिल्ली की ग्रीन लाइन के रेलवे स्टेशन से भी लिंक किया जा सकता है। ताकि यात्रियों को एक स्थान से ट्रैन बदलने के लिए दूसरे स्थनों पर न भागना पड़े। Namo Bharat Corridor Rohtak
किसानों और कारोबारियों के लिए कैसे लाभ
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत और बड़ौत से लेकर हरियाणा तक के किसानों और कारोबारियों को इससे काफी लाभ होगा क्योंकि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में फसलों को मंडियों तक लेजाना इसी और भी आसान हो जाएगा। Namo Bharat Corridor Rohtak
इसी के चलते खेकड़ा और बागपत जैसे इलाकों में दिल्ली-मेरठ रूट की तर्ज पर रियल एस्टेट और औद्योगिक संपत्तियों की मांग में भी जबरदस्त उछाल आ सकता है। यह कॉरिडोर उन लोगों के लिए काफी सहयक होगा जो मॉल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लेजाने के लिए सड़क मार्ग का प्रयोग करते है।
इन क्षेत्रों में क्रांति की ओर बढ़ते कदम Namo Bharat Corridor Rohtak
बहादुरगढ़ और रोहतक जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को इस कॉरिडोर से जोड़ने के पीछे सरकार का मकसद इकोनॉमिक कॉरिडोर विकसित करना है। रैपिड रेल की वजह से दिल्ली से रोहतक का सफर बहुत ही कम समय में पूरा होगा, जिससे आवा- जाही की लागत कम होगी और नए निवेश के रास्ते खुलेंगे। Namo Bharat Corridor Rohtak
जैसे की पहले भी बताया गया है कि रोहतक में देश भर से पढ़ने आने वाले छात्रों के लिए यह सपनों की रेल साबित होगी, जो बिना किसी देरी के दिल्ली से सीधे अपने कॉलेज कैंपस के पास पहुंच सकेंगे।

