Force 3: जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

Date:

Force 3: बॉलीवुड में अब जल्द ही एक्शन मूवी कि धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। जिसके चलते जॉन अब्राहम अपनी सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी फोर्स के साथ वापसी करने जा रहे है। हालाँकि अब से पहले लंबे समय से फोर्स 3 को लेकर कई अटकले लगाई जा रही थी। Force 3

लेकिन अब एक फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। जॉन अब्राहम और उनके करीबी दोस्त हर्षवर्धन राणे की यह फिल्म एक्शन के साथ 19 मार्च 2027 को रिलीज होने जा रही है।

नई स्टार कास्ट Force 3

Force 3: जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने
Force 3: जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

फोर्स 3 की कमांड इस बार डायरेक्टर भव धूलिया संभल रहे है जो अपनी कई थ्रिलर कहानियों के लिए भी जाने जाते है। इस फिल्म में फ्रेश स्टार कास्ट का तड़का देखने को मिलेगा। जॉन और हर्षवर्धन राणे की ब्रो-केमिस्ट्री और अभिनेत्री तान्या मानिकतला लीड रोल में नजर आने वाली है। बता दें कि तान्या ने हाल ही में किल फिल्म में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिसके चलते पहले ही उन्होंने दर्शकों का दिल जित लिया है और अब इस नई एक्शन फिल्म में देखना और भी बेहतर होगा। हालाँकि अभी फिल्म की शूटिंग की जा रही है।

फ्रेंचाइजी का गौरवशाली इतिहास Force 3

बता दें कि फोर्स फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2011 में हुई थी, जिसमें जॉन अब्राहम के साथ विलेन के तौर पर विद्युत जामवाल ने जबरदस्त पर्फ़ोम किया था। इसके बाद 2016 में सोनाक्षी सिन्हा के साथ आई फोर्स 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब पूरे 11 साल के लंबे इंतजार के बाद फोर्स 3 का आना काफी दिलचस्प होने वाला है। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस बार एक्शन का लेवल पिछली दोनों फिल्मों के मुकाबले कहीं ज्यादा ऊंचा रहने वाला है।

बॉक्स ऑफिस पर होगा खास कलेक्शन

हर्षवर्धन राणे की एंट्री ने इस फिल्म के प्रति सिनेप्रेमियों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। जॉन अब्राहम खुद भी एक लंबे समय बाद अपनी एक्शन इमेज में वापसी कर रहे हैं। Force 3

फिल्म समीक्षकों का मानना है कि 19 मार्च 2027 की रिलीज डेट चुनकर मेकर्स ने एक लंबा और सुरक्षित समय तलाशा है, जिससे फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिल सके। फिलहाल फैंस को अब फिल्म के टीजर और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। ताकि वे जॉन और हर्षवर्धन की इस नई टक्कर की पहली झलक देख सकें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related