CET Mains Exam Date: हरियाणा में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके चलते अब सीईटी मेंस का रास्ता साफ हो गया है। HSSC की और से ग्रुप-सी पदों के लिए आयोजित परीक्षा CET का विस्तृत परिणाम घोषित कर दिया है। जिसके बाद से उमीदवारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।
यह परिणाम केवल पास या फेल की सूचना नहीं है, बल्कि विभिन्न विभागों में होने वाली मुख्य परीक्षाओं के दरवाजे खोलेगी। आयोग द्वारा दिसंबर में प्रारंभिक स्कोरकार्ड जारी किए जाने के बाद से ही अभ्यर्थी रैंक और सामाजिक-आर्थिक अंकों के सत्यापन के साथ विस्तृत सूची का इंतजार कर रहे थे।
साढ़े छह लाख अभ्यर्थियों ने पास किया एग्जाम CET Mains Exam Date

आंकड़ों की नजर से देखें तो हरियाणा में रोजगार की यह लड़ाई काफी बड़ी है। सीईटी के लिए रिकॉर्ड 13 लाख 47 हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से करीब 12 लाख 50 हजार छात्र परीक्षा केंद्र तक पहुंचे। आयोग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इनमें से लगभग साढ़े छह लाख युवा न्यूनतम अंक प्राप्त कर परीक्षा पास की हैं।
अब जबकि विस्तृत परिणाम सार्वजनिक हो गया है, आयोग अब मेरिट सूची तैयार करेगा। इसी मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को दूसरे चरण यानी सीईटी मेंस के लिए बुलाया जाएगा। CET Mains Exam Date
भर्ती में पुलिस से लेकर क्लर्क तक के पद CET Mains Exam Date
हरियाणा सरकार ने चुनावी साल और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल आयोग के पास भर्तियों का जो खाका है, वह कुछ इस प्रकार है जिसमे विभिन्न विभागों से ग्रुप-सी के करीब 10 हजार नए पदों के लिए मांग आयोग को मिल चुकी है।
वही लगभग 13 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से ही चल रही है, जिसमें दस्तावेजों की जांच और अगले चरणों की तैयारी शामिल है। पुलिस वर्दी का सपना देख रहे युवाओं के लिए 5,500 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती प्रक्रिया भी इसी कड़ी का हिस्सा है, जिसे जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा।
बिना पर्ची-बिना खर्ची का दावा और पारदर्शिता
एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने पदभार संभालने के बाद से ही लंबित परिणामों को प्राथमिकता पर रखा है। परिणाम जारी होने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आयोग का लक्ष्य पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया पूरी करना है। CET Mains Exam Date
चेयरमैन के मुताबिक, भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल में लगभग 1 लाख 64 हजार नियुक्तियां की जा चुकी हैं। उन्होंने विशेष तौर पर उल्लेख किया कि उनके स्वयं के कार्यकाल में अब तक 44 हजार युवाओं को सरकारी सेवा में आने का मौका मिला है। आयोग का दावा है कि परिणाम जारी होने से अब अभ्यर्थी स्वयं की रैंक देख सकेंगे, जिससे मेंस परीक्षा की तैयारी में स्पष्टता आएगी।
आगे की राह: क्या करें अभ्यर्थी CET Mains Exam Date
विस्तृत परिणाम जारी होने का सीधा मतलब है कि अब किसी भी वक्त पदों के अनुसार मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो सकता है। जानकारों का कहना है कि अब उम्मीदवारों को अपने स्कोर के आधार पर संबंधित पोस्ट कोड की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

