PF Interest Rate: ईपीएफओ ने दी हरी झंडी, इस तारीख तक पीएफ खातों में क्रेडिट होगा ब्याज

Date:

PF Interest Rate: देश में नौकरी करने वाले करोड़ों लोगो के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। जिसके चलते अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO ने कर्मचारियों के खतों में जून के महीने में वर्ष 2025 से 26 के ब्याज की रकम भेजने की तैयारी कर ली है। लम्बे समय से कर्मचारियों का इंतज़ार अब खत्म होने जा रहा है। जो किसी सौगात से कम नहीं है।

हालाँकि कई बार ब्याज की घोषणा और उसे खातों में क्रेडिट करने के बीच काफी समय लग जाता है, जिससे कर्मचारियों में असमजस्य की स्थिति रहती है। हालांकि EPFO ने साफ कर दिया है कि देरी के बावजूद कर्मचारियों को कोई वित्तीय नुकसान नहीं होगा। खाते में जब भी पैसा आएगा, वह पुराने बकाया के साथ जुड़कर ही मिलेगा।

इस बार मिल रहा है 8.25% का जबरदस्त रिटर्न PF Interest Rate

PF Interest Rate: ईपीएफओ ने दी हरी झंडी, इस तारीख तक पीएफ खातों में क्रेडिट होगा ब्याज
PF Interest Rate: ईपीएफओ ने दी हरी झंडी, इस तारीख तक पीएफ खातों में क्रेडिट होगा ब्याज

पेंशन फंड नियामक ने इस बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर इसे 8.25% कर दिया है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर की बात करें तो यह अब तक की सबसे आकर्षक दरों में से एक है। जानकारों के मुताबिक EPFO द्वारा ब्याज की गणना पूरे साल के औसत मासिक बैलेंस के आधार पर की जाती है। PF Interest Rate

यानी आपके खाते में जितना अधिक समय तक पैसा रहेगा, उतना ही ज्यादा लाभ आपको अंत में मिलेगा। यह फैसला उन मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बहुत बड़ी सुरक्षा है, जो अपनी रिटायरमेंट की प्लानिंग इसी फंड के भरोसे करते हैं।

बैलेंस जानने के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं

डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब पीएफ बैलेंस चेक करना बेहद आसान हो गया है। आप घर बैठे अपनी पासबुक देख सकते हैं इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर एक मिस्ड कॉल दें। कुछ ही सेकंड में आपके पास SMS आएगा जिसमें आपके लेटेस्ट बैलेंस की जानकारी होगी। आप 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG लिखकर मैसेज भेज सकते हैं। यहां ENG भाषा का कोड है, जिसे आप अपनी सुविधा अनुसार बदल भी सकते हैं।

इसके अलावा सरकारी ऐप उमंग पर जाकर आप ईपीएफओ सेक्शन में अपनी विस्तृत पासबुक देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर यूएएन और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन करके भी बैलेंस देखा जा सकता है।

अब यूपीआई से निकाल सकेंगे पैसा PF Interest Rate

भविष्य निधि संगठन खुद को आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। ईपीएफओ 3.0 के तहत कई क्रांतिकारी बदलाव किए जा रहे हैं जिसके चलते अब अप्रैल 2026 से ईपीएफओ एक नई सुविधा पर काम कर रहा है, जिसके तहत सदस्य अपने फंड की निकासी सीधे UPI के माध्यम से कर सकेंगे।

इससे बैंक ट्रांसफर के लंबे इंतजार से मुक्ति मिलेगी। अब नौकरी बदलने पर पीएफ का पैसा ट्रांसफर कराने के लिए पुराने दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे। नई व्यवस्था के तहत यह पैसा अपने आप नए खाते में शिफ्ट हो जाता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related