Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 पर अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा,फैंस को बुरी खबर अभी नहीं बनेगी

Date:

Hera Pheri 3: भारतीय सिनेमा के बड़े सितारे अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी के 3 पार्ट का सभी को बेसबरी से इंतज़ार है लेकिन अब यह इंतज़ार और भी लम्बा होने वाला है। क्योंकि इस फिल्म को लेकर अब ऐसी बात सामने आई है की फैंस मायूस हो गए है। खुद अक्षय कुमार ने इस बात की जानकारी दी है की अब यह फिल्म नहीं बनेगी। लम्बे समय से क़ानूनी विवाद में घिरी इस फिल्म पर अब ब्रेक ही लग गया है। अक्षय ने एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया कि वे खुद भी इस खबर से हैरान और दुखी हैं।

एग्रीमेंट और अदालती दांव-पेच से लगी ब्रेक Hera Pheri 3

Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 पर अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा,फैंस को बुरी खबर अभी नहीं बनेगी
Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 पर अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा,फैंस को बुरी खबर अभी नहीं बनेगी

शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हेरा फेरी 3 अभी नहीं बन रही है। मुझे खुद हैरानी हुई जब मुझे इसके बारे में पता चला। कुछ ऐसे कानूनी मुद्दे और एग्रीमेंट्स हैं जिनके बारे में ज्यादा नहीं बोल सकता, लेकिन उन्हीं वजहों से यह प्रोजेक्ट पीछे चला गया है। हालांकि, अक्षय ने यह स्पष्ट किया कि तीनों लीड एक्टर्स अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल के बीच कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि वे तीनों वेलकम टू द जंगल में साथ काम कर रहे हैं, लेकिन हेरा फेरी करने के लिए अभी उन्हें काफी समय लग सकता है।

मद्रास हाई कोर्ट में चल रहा एक मामला Hera Pheri 3

फिल्म के रुकने की सबसे बड़ी वजह मद्रास हाई कोर्ट में चल रहा एक मामला है। दक्षिण भारत के एक निर्माता ने दावा किया है कि फ्रेंचाइजी के ओरिजिनल राइट्स प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के पास हैं ही नहीं। इस याचिका ने फिल्म के भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इसी कानूनी झमेले की वजह से फिल्म के राइटर रोहन शंकर भी प्रोजेक्ट से दूरी बना चुके हैं। रोहन ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म का टीजर लिखा था, लेकिन कानूनी उलझनों के चलते वे अब इसका हिस्सा नहीं है।

डायरेक्टर प्रियदर्शन ने क्या कही ये बात Hera Pheri 3

सूत्रों की मानें तो हेरा फेरी को बेहतर बनाने वाले डायरेक्टर प्रियदर्शन इस विवाद के सुलझने का इंतजार नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि उनके पास कई अन्य प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। Hera Pheri 3

अगर हेरा फेरी 3 की कानूनी रूप से जल्दी नहीं सुलझती, तो प्रियदर्शन इस फिल्म से पहले चार-पांच अन्य फिल्में पूरी कर लें। ऐसे में राजू, श्याम और बाबूराव की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का सपना फिलहाल एक दूर नजर आ रहा है। फैंस अब सिर्फ यही दुआ कर रहे हैं कियह हेरा फेरी की अटकलें अब जल्द सुलझे और उन्हें अपनी पसंदीदा फिल्म देखने को मिले।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related