Vivo X300 सीरीज की भारत में दस्तक, अमेजन पर लिस्ट हुआ नया फोन, जानें क्या है खास

Date:

Vivo X300:  Vivo शुरू से ही बेहतर प्राइस में अच्छा कैमरा और जबरदस्त फीचर्स के साथ फ़ोन पेश करती आ रही है ऐसे ही अब कंपनी ने फ़ोन के डिजाइन पर फोकस करते हुए फ़ोन पेश किया है जो Vivo X300 सीरीज को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी पूरी कर ली है।

कंपनी इस सीरीज में Vivo X300 FE और Vivo X300 Pro को अमेजन पर लिस्ट कर दिया है। जिससे यह साफ है की इस फ़ोन की लॉन्च जल्द ही होने वाला है।

Vivo X300 FE क्यों है खास

Vivo X300 सीरीज की भारत में दस्तक, अमेजन पर लिस्ट हुआ नया फोन, जानें क्या है खास
Vivo X300 सीरीज की भारत में दस्तक, अमेजन पर लिस्ट हुआ नया फोन, जानें क्या है खास

इस सीरीज का FE यानी फैन एडिशन मॉडल अपने अनोखे डिजाइन के लिए चर्चा में है। लीक हुई तस्वीरों और अमेजन लिस्टिंग पर गौर करें, तो इसके कैमरा मॉड्यूल का लेआउट काफी हद तक Google Pixel के सिग्नेचर डिजाइन जैसा नजर आता है।

डिजाइन के अलावा, इस फोन की ताकत इसका फोटोग्राफी भी बेहतर है। जानकारों के मुताबिक, यह फोन 12GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज विकल्पों में आएगा। सबसे खास बात इसका फोटोग्राफी किट, जो 200mm के 2G2 टेलीफोटो एक्सटेंडर के साथ मिल सकता है। रूस में लॉन्च हुए वर्जन को आधार मानें, तो इस फोन में 6.3 इंच की शानदार AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।

क्या हैं इसके तकनीकी दम-खम Vivo X300 

डिस्प्ले और प्रोसेसर की बात करें तो फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। और फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए इसमें 50MP का मुख्य सेंसर, 50MP का सेकेंडरी कैमरा और सेल्फी के लिए भी 50MP का दमदार सेंसर दिया गया है। वही इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इसे पूरे दिन का हैवी यूज देने में सक्षम बनाएगी।

Vivo X300 Ultra: परफॉर्मेंस का पावरहाउस

सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल Ultra चीनी बाजार में पहले ही अपनी धाक जमा चुका है और अब अगले महीने इसकी भारत में दस्तक तय है। अगर आप अल्ट्रा फ्लैगशिप की तलाश में हैं, तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा।

इसमें 200MP के दो सेंसर के साथ 50MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का सेल्फी कैमरा दिए जाने की खबर है। यानी, यह फोन स्मार्टफोन फोटोग्राफी को बेहतर करने के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 16GB RAM के साथ 1TB तक का स्टोरेज मिल सकता है। इसकी 6,600mAh की बैटरी को चार्ज करने के लिए 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related