Pbks vs Lsg match uprate: Ipl 2026 का रोमाचं आपमें चरम पर है जिसके चलते आज का मुकाबला काफी अहम होने वाला है यह मुकाबला दो दिग्गज टीम पंजाब किंग्स PBKS और लखनऊ सुपर जायंट्स LSG के बिच खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम करीब 07 : 30 पर होने वाला है। जो दोनों ही टीम के लिए काफी खास होगा।
पंजाब का जीत का सफर बनाम लखनऊ की चुनौती Pbks vs Lsg

इस सीजन में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन किसी करिश्मे से कम नहीं रहा है। अब तक खेले गए पांच मैचों में टीम का पलड़ा भारी रहा है। एक मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बावजूद, पंजाब ने अपने चार मैचों में जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की है। टीम न केवल शानदार क्रिकेट खेल रही है, बल्कि मैदान पर आत्मविश्वास भी दिख रही है।
दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह सफर थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहा है। पांच मैचों में से केवल दो में जीत और तीन में हार के बाद, टीम अब अपनी लय वापस पाने की कोशिश में है। आज की जीत लखनऊ के लिए न केवल दो अंक बटोरने का मौका है, बल्कि टूर्नामेंट में अपनी वापसी की दावेदारी पेश करने का भी जरिया है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में बराबरी की टक्कर Pbks vs Lsg
अगर इतिहास के पन्नों को पलटें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही टीमों ने तीन-तीन मैच जीतकर मामला बराबरी पर रखा है। हालांकि, पिछले सीजन में पंजाब का दबदबा रहा था और उन्होंने लखनऊ के खिलाफ दोनों मैचों में जीत हासिल की थी। यह पहली बार होगा जब ये दोनों टीमें न्यू चंडीगढ़ के इस नए मैदान पर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी।
किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर Pbks vs Lsg
पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे है जो अपने रणनीतिक फैसलों से टीम को एकजुट रखे हुए हैं। बल्लेबाजी में प्रभसिमरन सिंह इस सीजन में पंजाब की सबसे बड़ी उपलब्धि बनकर उभरे हैं, जिन्होंने 211 रनों के साथ टीम को मजबूती दी है। वहीं, गेंदबाजी की कमान संभाल रहे अर्शदीप सिंह अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। Pbks vs Lsg
लखनऊ की तरफ से मुकुल चौधरी बल्लेबाजी में टीम को स्थिरता दे रहे हैं, जबकि गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने सभी को चौंकाया है। प्रिंस का फॉर्म में होना लखनऊ के लिए सबसे बड़ी राहत है, जिन्होंने महज पांच मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं। Pbks vs Lsg
मैच का समय और अपडेट
मैच का समय शाम 7:30 बजे जबकि टॉस: 7:00 बजे किया जाएगा। जो न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में यह मैच होगा। बता दें कि आज दिन का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जिसके तुरंत बाद शाम को पंजाब और लखनऊ की टीमें अपने वर्चस्व की जंग लड़ेंगी। अब देखना यह है कि क्या पंजाब अपनी जीत का सिलसिला जारी रखती है या लखनऊ कोई बड़ा उलटफेर कर पाती है।

