Deepika Padukone: बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली दीपिका पादुकोण और धुरंधर रणवीर सिंह के प्रशंसकों के लिए आज का दिन बेहद खास हो गया है।
लम्बे समय से चलत रही अक्लों के बिच अब कपल ने गुड न्यूज़ कन्फर्म कर दी है जिसमे दोनों सब फिर से माता पिता बनने वाले है। आज 19 अप्रैल को सुबह ही दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है जिसके चलते सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है।
जिसके चलते अब फिर से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से सुर्ख़ियों में आ गए है। बता दें कि इस समय दीपिका पादुकोण की उम्र 40 वर्ष है। जिसके चलते वह अपनी लाइफ के इस मूवमेंट को एन्जॉय कर रही है।
खास अंदाज में किया दी गुड न्यूज़ Deepika Padukone

दीपिका और रणवीर ने इस बार प्रेग्नेंसी की घोषणा के लिए अपनी बेटी दुआ को जरिया बनाया। शेयर की गई फोटो में 2 साल की दुआ अपने पापा रणवीर सिंह की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। हालांकि फोटो में दुआ का चेहरा तो नहीं दिख रहा, लेकिन उनके नन्हे हाथों में पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट साफ नजर आ रही है। इस फोटो के साथ दीपिका ने कैप्शन में सिर्फ एक नजर वाला इमोजी लगाया है, जो उनकी खुशी और सुरक्षा की भावना को दर्शाता है। बता दें कि 8 सितंबर 2024 को जन्मी दुआ अब बड़ी बहन बनेगी। Deepika Padukone
एक घंटे में मिले मिलियन लाइक्स
यह बात की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फेल गई जिसके चलते बधाई देने वालों की लाइन लग गई। कियारा आडवाणी, अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा और सामंथा रूथ प्रभु जैसे बड़े सितारों ने कमेंट सेक्शन में बधाई दी। Deepika Padukone
फैंस के बीच भी इस खबर को लेकर जबरदस्त उत्साह है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 60 मिनट के भीतर पोस्ट पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए। शादी के 8 साल बाद यह कपल अपनी फैमिली को और बड़ा करने जा रहा है, जिसने उनके चाहने वालों का दिन बना दिया है। Deepika Padukone
फ़िल्मी दुनिया में मचा रहे हैं धमाल
दीपिका और रणवीर दोनों ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के पीक पर हैं। दीपिका हाल ही में सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं और अब वे शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग और अल्लू अर्जुन के साथ राका में अपना जलवा दिखाएगी। वहीं, रणवीर सिंह अपनी सुपरहिट सीरीज धुरंधर की सफलता के बाद अब अपनी अगली फिल्म प्रलय की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन फिलहाल, दोनों के लिए उनकी निजी जिंदगी की यह सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर न्यूज सबसे ज्यादा मायने रख रही है।

