GT vs MI: टॉप-4 की रेस में टिकने के लिए मैच अहम, देखें पूरा अपडेट

Date:

GT vs MI: IPL 2026 का रोमांच जैसे जैसे मैच होते जा रहे है वैसे ही और भी दिलचस्प होता जा रहा है इसी जे चलते आज 20 अप्रैल का 30वां मुकाबला काफी जबरदस्त पड़ाव पर होने जा रहा है यह मुकाबला शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स GT और हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस MI के बीच होने जा रहा है। यह मुकाबला अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम 07: 30 पर होने जा रहा है। हालाँकि दोनों ही टीम इस सीजन में अपनी लय खो चुकी है।

मुंबई के लिए सबसे बड़ी चुनौती GT vs MI

GT vs MI: टॉप-4 की रेस में टिकने के लिए मैच अहम, देखें पूरा अपडेट
GT vs MI: टॉप-4 की रेस में टिकने के लिए मैच अहम, देखें पूरा अपडेट

मुंबई इंडियंस का मौजूदा सफर बेहद निराशाजनक रहा है। पांच मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ टीम अंक तालिका में सबसे नीचे यानी दसवें स्थान पर है। वहीं, गुजरात टाइटन्स की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर है। पांच में से तीन जीत के साथ गुजरात छठे पायदान पर है। आज का मुकाबला जीतकर शुभमन गिल की नजरें टॉप-4 में एंट्री करने पर होंगी, जबकि हार्दिक पांड्या अपनी कप्तानी में मुंबई की डूबती नैया को बचाने की कोशिश करेंगे। GT vs MI

हेड-टू-हेड आंकड़ें

इतिहास की बात करें तो गुजरात का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों के बीच अब तक हुए 8 मैचों में से 5 में गुजरात और 3 में मुंबई जीती है। हालांकि, अहमदाबाद के इस मैदान को देखें तो मुंबई के लिए और भी डरावना है। इस स्टेडियम में अब तक हुई 4 भिड़ंतों में से चारों बार गुजरात ने मुंबई को धूल चटाई है। यानी, मुंबई इंडियंस आज इस मैदान पर अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी।

पिच रिपोर्ट: रनों तेज या गेंदबाजों का कर्तव् GT vs MI

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच अपने बाउंस और गति के लिए जानी जाती है। पिछले मैचों के आंकड़े बताते हैं कि यहाँ विकेट थोड़ा सपाट रहता है, जिससे बल्लेबाजों को स्ट्रोक खेलने में आसानी होती है। हालिया रिकॉर्ड देखें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का यहां पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। शाम के समय ओस (एक बड़ा फैक्टर हो सकती है, जो दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए चुनौती बनेगी। टॉस जीतने वाला कप्तान शायद पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा ताकि ओस के प्रभाव का फायदा उठाया जा सके।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजरें

फैंस की निगाहें रोहित शर्मा की फिटनेस पर टिकी हैं, जिनकी वापसी टीम के लिए संजीवनी का काम कर सकती है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह का फॉर्म में लौटना मुंबई के लिए बेहद जरूरी है।

आज शाम 7:00 बजे टॉस के साथ ही इस महामुकाबले का रोमांच शुरू हो जाएगा। क्या मुंबई अपनी हार का सिलसिला तोड़ पाएगी, या अहमदाबाद में गुजरात का दबदबा बरकरार रहेगा? क्रिकेट फैंस की सांसें थमी हुई हैं। GT vs MI

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Electric Cars India: मार्केट में आने वाली हैं ये 4 धांसू इलेक्ट्रिक कारें, 600 किमी तक मिलेगी रेंज

Electric Cars India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार इन दिनों काफी बदलाव...