LPG Gas Price Today: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के चलते कच्चे तेल के दाम में जहा वृद्धि देखने को मिली है वही रसोई गैस की कीमतों को लेकर भी हर कोई सतर्क है। लेकिन अभी हरियाणा में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से ही चल रही है। आप भी अगर आज सिलेंडर बुकिंग करवाने की सोच रहे है तो बुक करवाने से पहले अपने शहर के तजा रेट लिस्ट जरूर जान ले।
14.2 किलो घरेलू सिलेंडर का आपके जिले का क्या है भाव LPG Gas Price Today

हरियाणा में घरेलू रसोई गैस 14.2 किलोग्राम की कीमतें फिलहाल 910 से 950 रुपये के दायरे में बनी हुई हैं। यह अंतर राज्य के अलग-अलग जिलों में लगने वाले स्थानीय करों और डीलर मार्जिन के कारण है। मुख्य शहरों के आज के दाम इस प्रकार हैं – LPG Gas Price Today
हिसार – 920.50 रुपये
रोहतक- 915 रुपये
फरीदाबाद- 914.50 रुपये
गुरुग्राम- 914.50 रुपये
सोनीपत व पानीपत- 916 रुपये
भिवानी- 915 रुपये
अंबाला- 930 रुपये
यमुनानगर- 939.50 रुपये
इस आंकड़े को देखकर यह साफ है कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सिलेंडर की कीमतें 900 से 950 रुपये के बीच सिमटी हुई हैं। बता दें कि अंतिम बार मार्च में गैस की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी उसके बाद से लेकर अब तक कीमतें ज्यों की त्यों ही मामूली बदलाव के साथ टिकी हुई है।
कमर्शियल सिलेंडर जो होटल और ढाबा संचालकों के लिए अपडेट
व्यावसायिक उपयोग में आने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें घरेलू गैस की तुलना में कहीं अधिक हैं और इनमें समय-समय पर बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। आज के ताजा भाव कुछ इस तरह हैं-
शहर कमर्शियल सिलेंडर
गुरुग्राम 2,096.50
हिसार 2,146.00
फरीदाबाद 2,081.50
पानीपत व सोनीपत 2,080.00
सिरसा 2,149.00
बुकिंग के नियमों में बदलाव और जरूरी सलाह LPG Gas Price Today
गैस बुकिंग की प्रक्रिया में हाल ही में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं, जिनका पालन करना उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है। अब शहरों में रिफिल बुकिंग की सीमा 25 दिन तय की गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह अवधि 45 दिन रखी गई है। LPG Gas Price Today
विशेष सलाह: गैस सिलेंडर की बुकिंग हमेशा इंडेन या फिर भारत गैस या एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट या उनके मोबाइल ऐप के जरिए ही करें। किसी भी अन्य स्रोत से बुकिंग करने से बचें। कीमतों में मामूली बदलाव किसी भी समय हो सकता है इसलिए ताजा जानकारी के लिए गैस एजेंसी या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करना एक बेहतर विकल्प है।

