cbse class 12 result 2026 : सीबीएसई हर वर्ष कक्षा 12वीं का परिणाम मई के महीने में जारी करता है। इस बार के परिणाम जारी होने की तारीख को लेकर कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। पिछले वर्ष के मुताबिक, देखा जाए तो सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट मई महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर सकता है। हर वर्ष 10वीं के नतीजे जारी होने के कुछ दिनों बाद परिणाम जारी होता है ऐसे में 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यानी सीबीएसई जल्द ही 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर सकता है।

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 ऐसे चेक करें ? (cbse class 12 result 2026)
सीबीएसई बोर्ड 12वीं का परिणाम देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं। CBSE 12वीं कक्षा परिणाम से जुड़े लिक पर क्लिक करें और इसके बाद अनिवार्य जानकारी भरें। परिणाम देखने के लिए एडमिट कार्ड तैयार रखें। परिणाम देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID डालकर सबमिट करें। इसके बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
UMANG App से CBSE Result कैसे चैक करें ? (cbse class 12 result 2026)
- सबसे पहले आप उमंग ऐप पर भी परिणाम देख सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से उमंग ऐप डाउनलोड करें।
- इसके पश्चात आप अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- इसके बाद आप सीबीएसई सर्च करके 12वीं कक्षा चुनें।
- अब इसमें आप अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

