Haryana Roadways Happy Card: हरियाणा रोडवेज में मुफ्त सफर के लिए शुरू हुए हैप्पी कार्ड, ऐसे करें रिसीव

Date:

Haryana Roadways Happy Card: हरियाणा में अब लाखों परिवारों के लिए राहत की खबर निकलकर सामने आ रही है। जिसक चलते अब हरियाणा वासियों को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का मौका फिर से मिलने जा रहा है। हैप्पी कार्ड योजना के कार्ड अब फिर से वितरण होने शुरू हो गए है।

जिसके चलते यह कार्य अब तेज गति से किया जा रहा है। हालंकि पिछले कुछ समय से यह कार्य काफी धीमी गति से हो रहा था। लेकिन अब परिवहन विभाग की ओर से सभी मुश्किलों को दुर करते हुए इसे हैप्पी कार्ड योजना को तेज कर दिया है और डिपो स्तर पर इन्हें बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कार्ड पाने के लिए करना होगा यह काम Haryana Roadways Happy Card

Haryana Roadways Happy Card: हरियाणा रोडवेज में मुफ्त सफर के लिए शुरू हुए हैप्पी कार्ड, ऐसे करें रिसीव
Haryana Roadways Happy Card: हरियाणा रोडवेज में मुफ्त सफर के लिए शुरू हुए हैप्पी कार्ड, ऐसे करें रिसीव

अगर आपने साल 2024 में हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था, तो अब आपको अपना कार्ड मिलने की संभावना है। परिवहन विभाग ने इसके लिए बस अड्डों पर खास काउंटर तैयार किए हैं। प्रक्रिया बेहद सरल है जिसके चलते आप किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच अपने नजदीकी रोडवेज डिपो या उप-डिपो पर जा सकते हैं। Haryana Roadways Happy Card

अपने साथ अपना आवेदन पत्र जरूर रखें। जब आप काउंटर पर पहुंचेंगे, तो आपसे मोबाइल नंबर पर आया OTP और आवेदन नंबर मांगा जाएगा। जिसके बाद आप जैसे ही आप वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करेंगे, आपका हैप्पी कार्ड बनाकर आपको सौंप दिया जाएगा। अगर आपके पास OTP नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप सीधे अपने आवेदन की रसीद लेकर बस स्टैंड पर मौजूद संबंधित कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं, जहां से आपको आपके आवेदन की स्थिति की जानकारी मिल जाएगी। की अभी कार्ड की प्रकारिया कहा तक पहुंची है।

क्या है हैप्पी कार्ड और कौन है पात्र Haryana Roadways Happy Card

हरियाणा सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना उन परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जिनकी आय का साधन सीमित है। इस योजना में जिन परिवारों की सालाना आय परिवार पहचान पत्र PPP के अनुसार 1 लाख रुपये या उससे कम है, वे ही इस योजना के पात्र हैं।

इसके अलावा इस कार्ड के जरिए लाभार्थी को एक साल में हरियाणा रोडवेज की बसों में 1,000 किलोमीटर तक का मुफ्त सफर मिलता है। रोजमर्रा के काम, पढ़ाई या दफ्तर जाने वाले लोगों के लिए यह योजना उनके मासिक बजट पर पड़ने वाले बोझ को काफी कम कर देती है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पात्र लाभार्थियों की सुविधा के लिए डिपो स्तर पर कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है ताकि कार्ड लेने में लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। अगर आप पात्र हैं और अभी तक कार्ड नहीं मिला है, तो देर न करें और अपने नजदीकी बस स्टैंड पर जाकर जांच कर लें। Haryana Roadways Happy Card

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Gurugram Railway Station: गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का बदलेगा नक्शा, द्वारका एक्सप्रेसवे से होगा सीधा जुड़ाव

Gurugram Railway Station: हरियाणा में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्था को और...