Vivo Y6 5G: वीवो शुरू से ही काफी जबरदस्त फ़ोन मार्किट में उतरता रहा है ऐसे ही अब एक बार फिर से वीवो की और से जबरदस्त फीचर्स के साथ Y सीरीज का मिड रेंज फ़ोन Vivo Y6 5G के नाम से चीन में पेश किया है। Vivo Y6 5G
इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत जो आज के समय में सभी चाहते है वह 7200mAh की बड़ी बैटरी है। जिसके चलते यह फ़ोन की और ग्राहक आकर्षित हो रहे है। कंपनी के मुताबिक इस बड़ी बैटरी के साथ लम्बा बैटरी बैकअप तो मिलेगा ही साथ ही इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 44W का फ़ास्ट चार्जिग भी मिलेगी।
दमदार प्रोसेसर और हाई-स्पीड डिस्प्ले Vivo Y6 5G

डिवाइस के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट दिया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ मल्टीटास्किंग को आसानी से कर सकता है। फोन में 6.75-इंच की HD प्लस LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट गेमिंग और स्क्रॉलिंग के अनुभव को बेहतर बनाता है। Vivo Y6 5G
1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस फ़ोन में मिलती है जिसके चलते इसे धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, फोन को मजबूती देने के लिए कंपनी ने इसे SGS गोल्ड लेबल 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस रेटिंग दी है, यानी गिरने पर इसके टूटने का खतरा काफी कम होगा।
कैमरा और फीचर्स Vivo Y6 5G
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फ़ोन में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो काफी जबरदस्त फोटो निकलकर देता है। इसके अलावा इस फ़ोन में सेल्फी के लिए 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फ़ोन में IP69 और IP68 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी की गहराई से सुरक्षित रखती है।
कीमत और उपलब्धता Vivo Y6 5G
इस फ़ोन को 3 अलग अलग कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इसमें 8GB + 128GB वाले शुरुआती मॉडल की कीमत करीब 24,000 रखी गई है। वही टॉप मॉडल की कीमत की बात करें तो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ यह करीब 30 हज़ार तक है। Vivo Y6 5G
हालाँकि अभी भारत में इस फ़ोन की लॉन्च को लेकर कंपनी की और से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है की इसे जल्द ही वैश्विक बाजारों में भी उतरा जा सकता है।

