Jind news Murder case : जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के नंदगढ़ गांव में मर्डर का मामला सामने आया है। दो लोगों ने मिलकर अपने साथ रहने वाले एक व्यक्ति का मर्डर कर के उसे अपने घर के बेड में छिपा दिया। मृतक का शव गलने के बाद इसमें से बदबू उठने लगी और तब जाकर खुलासा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस (Julana Thana Police) तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर गांव के ही दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई सतबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई 40 वर्षीय चांद 22 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे धुमने फिरने के लिये रामकेश उर्फ कैच्ची तथा मोहित उर्फ डोन के साथ घर से बाहर गया था।
जब उसका भाई सांय तक घर वापिस नही आया तो उसने अपने भाई की गांव में काफी तलाश की लेकिन उसका भाई चांन्द कहीं पर नही मिला फिर उसे पता चला कि दिन में उसके भाई चान्द के साथ गांव के रामकेश उर्फ कैच्ची व मोहित उर्फ डोन ने लडाई झगडा करके उसको चोटे मारी हैं।
Jind news : भाई की तलाश में पहुंचा घर से उठी रही बदबू से राजफाश
वह अपने भाई की तलाश करता रहा लेकिन उसका भाई नही मिला और ना ही दोनों आरोपी युवक मिले। शुक्रवार को वह अपने भाई की तलाश करता हुआ मोहित उर्फ डोन के पुराने घर पर पहुंचा जहां पर मोहित उर्फ डोन अकेला रहता है। उसने देखा कि कमरे का गेट खुला हुआ है और अंदर से बदबू आ रही है।अन्दर जाकर देखा तो जमीन पर खून के धब्बे पडे दिखाई दिये फिर मैने मकान को चैक किया तो कुछ नही मिला फिर मैंने मकान में रखे बैड को खोलकर देखा तो बैड के अन्दर उसके भाई चांद का शव पड़ा हुआ था। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।
पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ऋषभ सोढ़ी (DSP Rishabh Sodhi) ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नंदगढ़ गांव में एक युवक की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

