Indian Railways: समर वेकेशन में ट्रेनों का झंझट खत्म, रेलवे चलाएगा 18 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रिप्स

Date:

Indian Railways:  गर्मी के बढ़ने के साथ ही गर्मी की छुटियों का सिलसिला भी जारी होने वाला है जिसके चलते सभी पयर्टन स्थानों पर घूमने के लिए निकलते है। ऐसे में अब देश के कई स्टेशन पर भीड़ एकदम से बढ़ जाती है। जिसके चलते टिकट काउंटर पर टिकट लेने वालों की लाइन भी लम्बी हो जाती है। Indian Railways

जिसके चलते भारतीय रेल विभाग द्वारा भी विशेष तैयारी की गई है। यात्रियों को आसान और सुरक्षित सफर करवाने के लिए रेलवे द्वारा पुरे देश में करीब 18,262 समर स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलने की घोषणा की गई है। जिसके चलते कई लाखों यात्रयों को लाभ होगा।

15 अप्रैल से 15 जुलाई तक रहेगा विशेष अभियान Indian Railways

Indian Railways: समर वेकेशन में ट्रेनों का झंझट खत्म, रेलवे चलाएगा 18 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रिप्स
Indian Railways: समर वेकेशन में ट्रेनों का झंझट खत्म, रेलवे चलाएगा 18 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रिप्स

रेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार यह विशेष ट्रेन सेवा 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी। गर्मी के मौसम में पर्यटन स्थलों और अपने घरों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में एकदम से बढ़ जाती है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी रेलवे ने बड़े पैमाने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है।

रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल घोषित ट्रिप्स में से 11,878 फेरों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है, जबकि शेष ट्रिप्स की समय-सारणी बहुत जल्द सार्वजनिक कर दी जाएगी।

किन शहरों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

इन समर स्पेशल ट्रेनों को रणनीतिक रूप से प्रमुख महानगरों के बीच दौड़ाया जा रहा है ताकि कनेक्टिविटी की समस्या न हो। मुख्य रूप से निम्नलिखित रूटों पर अतिरिक्त दबाव कम करने के लिए ट्रेनों को तैनात किया गया है:

दिल्ली और आसपास के शहरों से बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रूट। और मुंबई, अहमदाबाद और सूरत जैसे औद्योगिक केंद्र के अलावा पुणे और बेंगलुरु जैसे बड़े आईटी हब में ये ट्रेन चलने से लाभ होगा इन ट्रेनों के चलने से न केवल उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो आखिरी मौके पर यात्रा का प्लान बनाते हैं, बल्कि मुख्य ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की लंबी कतारें भी छोटी होंगी।

यात्रियों की सुविधा ही प्राथमिकता Indian Railways

रेलवे का यह कदम केवल अतिरिक्त ट्रेनों तक सीमित नहीं है। भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को एक सुखद अनुभव देने के लिए स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाने की योजना भी है। अधिकारी लगातार यात्रियों से अपील कर रहे हैं कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके। Indian Railways

पर्यटन के इस मौसम में जब लोग परिवारों के साथ छुट्टियों पर निकलते हैं, तब रेलवे का यह समर स्पेशल तोहफा लाखों यात्रियों के लिए राहत भरा साबित होगा। अब अगर आप भी छुट्टियों में घूमने का मन बना रहे हैं तो रेलवे की वेबसाइट पर जाकर इन विशेष ट्रेनों के समय और रूट की जांच जरूर कर लें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related