Bjp raghav chadha: राघव चड्ढा ने बदली अपनी सियासत, केजरीवाल को लगा सबसे बड़ा झटका

Date:

Bjp raghav chadha: देश की राजधानी दिल्ली और पंजाब की राजनीती में एकदम से भूचाल सा उस समय आ गया जब आम आदमी पार्टी के चर्चित चेहरों में से एक राघव चड्ढा ने अपनी पार्टी बदलने का ऐलान कर दिया। इसी के चलते राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह साफ किया की अब वह आम आदमी पार्टी के सदस्य नहीं रहे। और अपने साथ 7 अन्य राज्यसभा सांसदों को लेकर भाजपा में लेकर जा रहे है। चड्ढा की इस बात ने पार्टी में हड़कम मचा दिया।

कुर्सी बचाने का पक्का इंतजाम Bjp raghav chadha

Bjp raghav chadha: राघव चड्ढा ने बदली अपनी सियासत, केजरीवाल को लगा सबसे बड़ा झटका
Bjp raghav chadha: राघव चड्ढा ने बदली अपनी सियासत, केजरीवाल को लगा सबसे बड़ा झटका

इसी के चलते राघव चड्ढा ने पार्टी बदलने का फैसला बहुत ही सूझ भुज के साथ लिया है जिसके चलते कानूनों को भी ध्यान में रखा गया है। संविधान की 10वीं अनुसूची के अनुसार यदि किसी भी पार्टी के 2 तिहाई निर्वाचित सदस्ता एक साथ अलग होकर किसी दूसरी पार्टी में जाते है तो उनकी सदस्य्ता पर भी कोई आंच नहीं आती। इसी के चलते आप के भी कुल 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 का एक साथ पार्टी छोड़कर जाना इस अयोग्य करने वाले कानून से बचता है। इसमें अशोक मित्तल और संदीप पाठक जैसे राजनितिक लोगो का मौजूद होना यह भी दर्शाता है की यह कहानी काफी समय से लिखी जा रही थी। Bjp raghav chadha

अपमान और अनबन की कहानी

इसी के चलते अभी कुछ समय पहले ही राघव को राज्यसभा में उप नेता के पद से बेदखल कर दिया गया था जिसके बाद उन पर आरोप लगे थे कि वह केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रमक रव्या नहीं अपना रहे है। Bjp raghav chadha

जो पार्टी चाहती थी। वही राघव चड्डा ने कहा कि उसने जिस पार्टी को 15 साल दिए है उसमे अब भ्रस्टाचार और चाटुकारिता का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि वह गलत पार्टी में फसे हुए सही इंसान है। इसलिए अब राष्ट्र हित के लिए BJP का दमन थमने की बात कही।

इन खास लोगों का मिला साथ Bjp raghav chadha

राघव चड्ढा के इस बागी गुट में पंजाब से हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी और दिल्ली से स्वाति मालिवाल जैसे नाम चर्चा में हैं। दिलचस्प बात यह है कि अशोक मित्तल, जिनके ठिकानों पर हाल ही में ईडी की छापेमारी हुई थी, वे भी चड्ढा के साथ मिलाकर खड़े दिखे। जानकारों की मानें तो केजरीवाल के जेल जाने के दौरान चड्ढा का लंदन में रहना और फिर लोकसभा चुनाव में उनकी अनदेखी करना इस अलगाव की मुख्य वजह बनी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related