Haryana Weather: हरियाणा के 12 शहरों में 42 डिग्री के पार पारा, जानें बारिश की सही तारीख

Date:

Haryana Weather: हरियाणा में इस समय सूरज की तपिश ने सभी का हाल बेहाल किया हुआ है जिसके चलते हरियाणा के ज्यादातर हिस्से धुप की तपिश झेल रहे है। इसी के चलते शनिवार को भी रोहतक ही लगातार दूसरे दिन हरियाणा का सबसे गर्म जिला रहा। यहाँ का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। जो समान्य से करीब 6 डिग्री अधिक है। जिसके चलते आम जान जीवन काफी प्रभावित हो रहा है।

12 शहरों में 42 डिग्री के पार पारा Haryana Weather

Haryana Weather: हरियाणा के 12 शहरों में 42 डिग्री के पार पारा, जानें बारिश की सही तारीख
Haryana Weather: हरियाणा के 12 शहरों में 42 डिग्री के पार पारा, जानें बारिश की सही तारीख

प्रदेश के 12 से अधिक केंद्रों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस की खतरनाक सीमा को पार कर चुका है। गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। Haryana Weather

प्रमुख शहरों का हाल देखें तो रोहतक में 44.6°C , फरीदाबाद में 43.6°C , नारनौल में 43.5°C , सिरसा में पारा 43.4°C तक पहुंच गया है जबकि हिसार में 43.0°C तक वही करनाल में 42.8°C तक और भिवानी व जींद में भी 42.5°C है वही सोनीपत में 42.2°C तापमान दर्ज किया गया है। वही अम्बाला में भी आज सुबह की शुरुआत सूरज की तेज किरणों के साथ हो गई है। Haryana Weather

राजधानी चंडीगढ़, अंबाला और गुरुग्राम जैसे शहरों में भी पारा 41 डिग्री से नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है।

सिर्फ दिन ही नहीं, रातें भी हुईं गर्म

दिन की गर्मी के बाद रातें भी अब सुकून नहीं दे रही हैं। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। भिवानी में रात का पारा 31.8 डिग्री तक पहुंच गया है, जो काफी चिंताजनक है। नारनौल और गुरुग्राम जैसे शहरों में भी रातें 29 डिग्री के आसपास बनी हुई हैं, जिससे उमस भरी गर्मी का अहसास लगातार बना रहता है। Haryana Weather

क्या है मौसम विभाग का अपडेट Haryana Weather

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 48 घंटे अभी और भारी पड़ सकते हैं। आज, 26 अप्रैल को प्रदेश का अधिकांश हिस्सा शुष्क बना रहेगा। हालांकि, राहत की खबर यह है कि 27 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के कुछ हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। वही 28 अप्रैल को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आएगी।

29 अप्रैल को उत्तर हरियाणा में मौसम धीरे-धीरे शुष्क होगा, जबकि मध्य और दक्षिण हरियाणा में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। फिलहाल, भीषण लू और गर्मी को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है। दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त पानी का सेवन करें, क्योंकि राहत के लिए अभी एक-दो दिन का इंतजार और करना होगा। Haryana Weather

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related