Ganga Expressway: 12 जिलों की बदली किस्मत, जानें कहा कहा इंटरचेंज मिलेगें, पूरी डिटेल्स

Date:

Ganga Expressway: देश में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लिए लगातार कदम उठाए है रहे है इसी के चलते आज 29 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्धघाटन करेगें। यह एक्सप्रेसवे करीब 594 किलोमीटर लम्बा अब बनकर तैयार हो गया है जिसके चलते अब मेरठ से प्रयागराज तक को मजबूत कनैक्टिविटी मिलेगी। इससे अब यात्रा करने में कम समय और खर्च भी कम होगा।

उत्तरपदेश में सबसे मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में अब एक और हाईवे जुड़ने जा रहा है। जिसके चलते अब प्रयागराज से मेरठ जाना और भी आसान होगा इस प्रोजेक्ट पर करीब 36,402 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

इंटरचेंज और टोल प्लाजा Ganga Expressway

Ganga Expressway: 12 जिलों की बदली किस्मत, जानें कहा कहा इंटरचेंज मिलेगें, पूरी डिटेल्स
Ganga Expressway: 12 जिलों की बदली किस्मत, जानें कहा कहा इंटरचेंज मिलेगें, पूरी डिटेल्स

इस के चलते अब UP एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा इस एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज के साथ ही टोल प्लाजा का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। जिसके चलते कुल 594 किलोमीटर लम्बे इस एक्सप्रेसवे पर करीब 2 मुख्य टोल प्लाजा होने के साथ ही 2 अतिरिक्त मुख्य टोल प्लाजा होंगे और साथ ही 19 रैम्प टोल प्लाजा भी बनाए जाएगें इसमें अब कुल 21 इंटरचेंज बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

इन जिलों से होकर जुगरेगा गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, Ganga Expressway

यह एक्सप्रेसवे अब प्रदेश के करीब 12 जिलों से होकर गुजरेगा जिसमे शाहजहांपुर, हरदोई,हापुड़, अमरोहा, प्रतापगढ़, रायबरेली संभल, बदायूं, उन्नाव, प्रयागराज के साथ ही और भी कई जिले शामिल है। जिसके चलते अब लोगों को इन जिलों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना और भी आसान होगा। जिससे दूर के लोगों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी काफी लाभ होगा।

यह से मिलेगा चढ़ने और उतरने का रास्ता इंटरचेंज

मेरठ में NH-334 रोड पर इंटरचेंज बनाया जाएगा और यह बिजोली गांव के पास होगा। इसके बाद हापुड़ से किठौर रोड पर इंटरचेंज बनाया जाएगा जो अत्ताउल्लाहपुर गांव सदर तहसील के पास होगा।

हापुड़ में NH-9 हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर रोड पर इंटरचेंज होगा जो गढ़मुक्तेश्वर तहसील के सीमाभट्टी क्षेत्र पर बनेगा। इसके अलावा बुलंदशहर से गढ़मुक्तेश्वर रोड पर इंटरचेंज बनाने का प्रस्ताव है। Ganga Expressway

अमरोहा की बात करें तो यहाँ हसनपुर से अनूपशहर रोड पर इंटरचेंज बनेगा जो मंगरौला गांव के पास हसनपुर तहसील पर होगा।

संभल की बात करें तो यहाँ अनूपशहर से मुरादाबाद रोड पर इंटरचेंज बनेगा। जो संभल तहसील में ही होगा।

बबराला से चंदौसी रोड NH-509 पर डबल ट्रंपेट इंटरचेंज होने का प्रस्ताव है जो चंदौसी तहसील के पास होगा।

ऐसे ही चंदौसी बदायूं रोड पर और बदायूं से बरेली रोड SH-33 पर इंटरचेंज होगा और बदायूं-दातागंज रोड SH-126 पर इंटरचेंज होगा।

शाहजहांपुर में फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर रोड पर इंटरचेंज और हरदोई में फर्रुखाबाद से शाहाबाद रोड पर इंटरचेंज होगा। इसके अलावा कन्नौज से हरदोई रोड पर इंटरचेंज जो बिलग्राम तहसील में होगा Ganga Expressway

मेहंदीघाट से संडीला रोड पर इंटरचेंज होगा जो बिलग्राम तहसील में होगा

उन्नाव की बात करें तो यहाँ आगरा से लखनऊ कनेक्टिविटी इंटरचेंज होगा जो नवाबगंज ग्रांट गांव पर होगा।

कानपुर-लखनऊ रोड पर इंटरचेंज सोनिक गांव और उन्नाव तहसील पर होगा।

लालगंज-रायबरेली रोड पर इंटरचेंज डलमऊ तहसील में होगा।

जबकि रायबरेलीसे ऊंचाहार रोड पर इंटरचेंज होगा जो ऊंचाहार तहसील पर होगा। Ganga Expressway

प्रतापगढ़ में रायबरेली से ऊंचाहार रोड पर इंटरचेंज होगा और NH-731A प्रतापगढ़ से चित्रकूट रोड पर इंटरचेंज होगा कुंडा तहसील पर बनेगा।

प्रयागराज बाईपास पर अंतिम ट्रंपेट इंटरचेंज बनेगा। जो जोधपुर डांडू गांव सोरांव तहसील में होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related