Jind Job Fair : हरियाणा के जींद में औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जींद में 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
आईटीआई प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल ने बताया कि कैंपस ड्राइव में 2 प्रतिष्ठित कंपनियां नेपिनो आटो व इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रानिक्स ट्रेड के अभ्यर्थियों के लिए 50 अप्रेंटिस पदों पर चयन किया जाएगा।
इसी प्रकार एलपेक्स सोलर लिमिटेड द्वारा सभी तकनीकी ट्रेड के आइटीआइ पास अभ्यर्थियों के लिए 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : मई महीने में 12 दिन रहेंगे बैंक बंद, देखें सरकारी छुटियों की सूची
Bank Holidays: मई महीने में 12 दिन रहेंगे बैंक बंद, देखें सरकारी छुटियों की सूची



