Viral Video : मां की रिटायरमेंट पर बेटे ने गिफ्ट की गाड़ी, फूलों की जगह 10 के नए नोटों से सजाई

Date:

Haryana Viral Video : हमारे हरियाणा में कहावत है कि ये हरियाणा है प्रधान, यहां कुछ भी संभव है। इसी तरह की एक कहावत जींद जिले के बारे में भी है कि जींद में और नींद में कुछ भी हो सकता है। सोशल मीडियो पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

वीडियो में एक गाड़ी दिख रही है, जिसे दूल्हे की गाड़ी की तरह सजाया गया है। सजावट फूलों की नहीं बल्कि 10-10 के नए नोटों की है। वीडियो को लोग चर्चा भी कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो की सच्चाई के बारे में हम आपको बता रहे हैं। यह वायरल वीडियो जींद जिले की है।

viral video son gifts car mother retirement decorates it with new 10 notes
viral video son gifts car mother retirement decorates it with new 10 notes

Viral Video : 30 अप्रैल को रिटायरमेंट के दिन की वीडियो

दरअसल 30 अप्रैल को जुलाना क्षेत्र के जैजैवंती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर शान देवी की रिटायरमेंट थी। नर्सिंग ऑफिसर के बेटे ने रिटायरमेंट पर अपनी मां को गाड़ी गिफ्ट की। पीएचसी से रिटायरमेंट के बाद नर्सिंग ऑफिसर जब निकली तो बाहर बेटा नोटों से सजी गाड़ी के साथ खड़ा था।

नर्सिंग ऑफिसर को नोटों की चादर के साथ ढकी गाड़ी में बैठाया गया और घर तक ले जाया गया। गाड़ी को ले जाया जा रहा था तो इसकी वीडियो बना ली गई और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

viral video son gifts car mother retirement decorates it with new 10 notes
viral video son gifts car mother retirement decorates it with new 10 notes

यहां देखें पूरी वीडियो https://www.facebook.com/share/v/1CrcWa7rMz/

Viral Video : फेसबुक पर लिखा जींद में और नींद में कुछ भी हो सकता है

हरियाणा डायरी के फेसबुक पेज पर चल रही इस वीडियो के बारे में लिखा गया है कि जींद में और नींद में कुछ भी हो सकता हे। हरियाणा डायरी के अनुसार यह गाड़ी जींद में रोहतक रोड पर देखी गई। कहा जा रहा है कि बेटे ने अपनी मां को कार गिफ्ट की थी और नोटों की चादर के साथ गाड़ी को ढकने का उसी का आइडिया था।

गाड़ी के फ्रंट के ड्राइवर साइड के शीशे को छोड़कर बाकी चारों तरफ 10-10 के नए नोट चिपकाए गए थे। गाड़ी पूरी तरह से नोटों से ढकी हुई थी। फ्रंट के शीशे पर ही रिटायर होने वाली नर्सिंग ऑफिसर का फोटो भी लगाया गया था।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related