Haryana Anganwadi Update: हरियाणा सरकार कि और से बच्चों के भविष्य को सुधरने के लिए लगातार कई अहम कदम उठाए जा रहे है जिसके चलते सरकार की ओर से अब 4 हज़ार से भी ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। Haryana Anganwadi Update
जिसके चलते अब सरकार का उद्देश्य है कि बच्चों को ओर बेहतर सुविधाए और अच्छा वातावरण मिल सकें। इसी के चलते अब हरियाणा में सभी जिलों में WCD बाल विकास विभाग की ओर से सभी भवनों की पहचान करने के लिए सभी विभागों को पत्र लिखा गया है।
हरियाणा में कई आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत खराब Haryana Anganwadi Update

WCD से मिली जानकारी के मुतबिक अभी के समय में कई आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत खराब है जिसके चलते किराये या अस्थायी भवनों में ही आंगनबाड़ी चलाई जा रही है जिसके चलते कई आधुनिक सुविधाओं से छात्रों को नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते बच्चों के साथ साथ अधिकारीयों को भी मुश्किलों का सामना करना पढ़ रहा है। कई केंद्र तो ऐसे है जो टीन शील्ड के निचे है जिसके चलते ज्यादा गर्मी में गर्मी लगती है ओर सर्दी में सर्दी लगती है। बारिश के मौसम में तो और भी मुश्किल होती है। जिसके चलते बच्चों के विकास और पोषण पर विपरीत असर पढ़ता है।
बच्चों का बेहतर विकास लक्ष्य
अब अगर आंगनबाड़ी केंद्रों को नए भवन जैसे सरकारी स्कूल या फिर को भी अन्य सुरक्षित भवन में ट्रासफर किया जाएगा तो ऐसे में अब बच्चों को अच्छी सुविधाए मिल सकेंगी और साफ-सुथरा परिसर के साथ ही खेलकूद और जल के सही साफ व्यवस्था होने से बच्चों की प्री- स्कूल शिक्षा भी अच्छी होगी। जिसके चलते बच्चों का सही रूप से और सही दिशा में विकास हो सकेगा।
नए सरकारी भवनों में मिलेगी ये सुविधाए Haryana Anganwadi Update
जानकारी के मुताबिक अब नए भवन शुरू होने से आंगनबाड़ी में LED स्क्रीन से लेकर अच्छा खाना और साफ पानी की भी व्यवस्था होगी जिसके चलते अब बच्चों को पहले से कही बेहतर सुविधाए मिल सकेगी। WCD के मुताबिक आँगनबाड़ी केवल बच्चों के लिए अच्छा खाना ही नहीं बल्कि प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के रूप में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिक निभाता है।
इसी के चलते अच्छा वातावरण बच्चों के विकास के लिए काफी सहायक होता है। जो शुरू में ही बच्चे को आगे आने वाली स्तिथि से अवगत करवाता है और बच्चे के सर्व विकास के लिए काफी सहयोगी होता है।

