Jind Sewer Line : जींद में 55 लाख से सेक्टर 10 और 11 में सीवर लाइन की होगी सफाई, मैनहोल के बदले जाएंगे ढक्कन

Date:

Jind Sewer Line : जींद सेक्टर 10 और 11 में 53 लाख 80 हजार रुपये की राशि से सीवर लाइन की सफाई होगी। साथ ही मैनहोल के टूटे हुए ढक्कन बदले जाएंगे। मैनहोल के ढक्कन खुले होने पर हादसों का खतरा भी बना रहता है। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से टेंडर लगाया गया है, जिसकी आनलाइन बिड 13 मई को खुलेगी। आनलाइन बिड खुलने के बाद एजेंसी को टेंडर अलाट किया जाएगा। सेक्टरों में 200 से 500 मीटर डाया वाला मैनहोल की बकेट टाइप सीवरेज मशीन से सफाई होगी। सेक्टर-10 और 11 में लगभग दस हजार मकान हैं। दोनों सेक्टर शहर के पाश क्षेत्र में गिने जाते हैं।

सीवरेज समस्या का स्थाई समाधान (Jind Sewer Line)

सेक्टर-11 में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या ज्यादा है। यहां सीवरेज का गंदा पानी खाली पड़े प्लाट में जमा हो रहा है। इससे एक ओर जहां बदबू आती है, वहीं दूसरी ओर वर्षा के मौसम में लोगों के बीमार होने का डर बना रहता है। ऐसे में चाहिए कि यहां सीवरेज समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए। सेक्टरवासियों का कहना है कि कर्मचारी सफाई के नाम पर केवल औपचारिकता ही करते हैं। वहीं अगर सीवरेज के टूटे हुए ढक्कन भी ठीक किए जाएंगे, तो इससे हादसा होने का डर भी नहीं हो होगा। लगभग दो साल पहले एकलव्य स्टेडियम के सामने सीवरेज मैनहोल का ढक्कन खुला रहने के कारण एक प्रवासी मजदूर के चार वर्षीय बच्चे की सीवर के मैनहोल में गिरने से मौत हो गई थी।

Jind Sewer Line: Sewer lines in Sectors 10 and 11 in Jind will be cleaned for Rs 55 lakh, manhole covers will be replaced.
Jind Sewer Line: Sewer lines in Sectors 10 and 11 in Jind will be cleaned for Rs 55 lakh, manhole covers will be replaced.

गोल्ड जिम के पास 15 लाख रुपये से होगी पार्क की मरम्मत (Jind Sewer Line)

गोल्ड जिम के पास नगर परिषद की ओर से 15 लाख 90 हजार रुपये की राशि से पार्क का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाया है, जिसकी आनलाइन बिड 13 मई को खुलेगी। टेंडर अलाट होने के बाद तीन महीने में एजेंसी द्वारा पार्क की मरम्मत की जाएगी। इससे लोग सुबह-शाम यहां सैर करने के लिए आ सकेंगे।

सेक्टर-10 और सेक्टर 11 में होगी सीवरेज की सफाई (Jind Sewer Line)

सेक्टर-10 और सेक्टर-11 में सीवरेज की सफाई करवाई जाएगी। इसके अलावा जहां सीवरेज के ढक्कन टूटे हुए हैं, उनकी मरम्मत करवाई जाएगी। इस कार्य पर 53 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। एचएसवीपी का प्रयास है, सेक्टरवासियों को बेहतर सुविधा दी जा सके।

–अनुज ढांडा, जेई एचएसवीपी

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related