Jind Education : सुपर-100 में जिले के 55 विद्यार्थियों का हुआ चयन

Date:

Jind Education : सुपर-100 कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए लेवल-2 परीक्षा का परिणाम शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसमें जींद जिले के 55 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जबकि 15 विद्यार्थियों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

सुपर-100 योजना के तहत विद्यार्थियों की तैयारी (Jind Education)

कुरुक्षेत्र में 19 से 27 अप्रैल तक तीन बैच में करवाई गई परीक्षा में प्रदेश भर से 2113 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें जींद जिले से 159 विद्यार्थी शामिल थे। जींद जिले के 159 विद्यार्थियों की परीक्षा दूसरे बैच में शामिल 22 से 24 अप्रैल के दौरान आयोजित की गई थी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ रणधीर सिंह ने कहा कि सुपर-100 योजना के तहत विद्यार्थियों को जेईई व मीन्स जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related