Haryana Natural Agriculture : कुरुक्षेत्र में होगा 2 हजार एकड़ में प्राकृतिक खेती का क्लस्टर विकसित

Date:

Haryana Natural Agriculture : हमेटी में प्राकृतिक खेती के मुख्य प्रचारक सीआरपी (कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन) किसानों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर हमेटी के निदेशक डा. सुरेंद्र सिंह यादव ने प्रतिभागी किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। डा. यादव ने कहा कि प्राकृतिक खेती के विस्तार एवं प्रचार प्रसार में सीआरपी किसानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी लिए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Haryana Natural Agriculture: A cluster of natural farming will be developed in 2,000 acres in Kurukshetra.
Haryana Natural Agriculture: A cluster of natural farming will be developed in 2,000 acres in Kurukshetra.

 

बेहतर आय व टिकाऊ कृषि पद्धति अपनाने में सहायता (Haryana Natural Agriculture)

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में लगभग दो हजार एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती का क्लस्टर विकसित किया जाएगा, जिससे किसानों को बेहतर आय व टिकाऊ कृषि पद्धति अपनाने में सहायता मिलेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीआरपी किसानों ने सक्रिय भागीदारी की व प्राकृतिक खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान हमेटी की उपनिदेशक डा. मोनिका यादव व प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षक डा. सुभाष चंद्र भी उपस्थित रहे।

पर्यावरण अनुकूल व लागत कम करने वाली खेती (Haryana Natural Agriculture)

डा. सुभाष चंद्र ने प्रशिक्षण के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती के विस्तार में आने वाली समस्याओं व उनके व्यावहारिक समाधान के बारे में जानकारी दी। डा. मोनिका ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सीआरपी किसानों को सशक्त बनाकर प्राकृतिक खेती को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देना है, ताकि अधिक से अधिक किसान इस पर्यावरण अनुकूल व लागत कम करने वाली खेती की पद्धति को अपनाकर लाभ प्राप्त कर सके।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related