Narwana news : गांव हरनामपुरा में बिछाई जाएगी पेयजल के लिए नई पाइपलाइन, मंत्री ने की घोषणा

Date:

एकता क्रांति (Narwana news) : गांव हरनामपुरा में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने फिरनी से दादा खेड़ा तक एचआरडीएफ के अंतर्गत 12 लाख रुपये से बनी गली का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने दादा खेड़ा पर लगाए गए भंडारा में भी शिरकत की।

Narwana news: A new pipeline for drinking water will be laid in village Harnampura, the minister announced.
Narwana news: A new pipeline for drinking water will be laid in village Harnampura, the minister announced.

कृष्ण बेदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आधारभूत ढांचा की मजबूती को प्राथमिकता दी जा रही है। यहां महिलाओं ने बताया कि उनको जो पेयजल मिलता है, वह काफी गंदा है। कृष्ण बेदी ने एक्सईएन को फोन करके समस्या का हल करने को कहा। उन्होंने गांव में पीने की पानी की समस्या से निजात के लिए लोन माइनर से गांव में पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाने की भी घोषणा की, जिस पर करीब 18 लाख रुपये खर्च होंगे।

दादा खेड़ा प्रांगण में 18 लाख 50 हजार रुपये की लागत से शैड निर्माण, छह गलियों के निर्माण के लिए भी उन्होंने घोषणा की। इस अवसर पर सरपंच सतीश नैन, दिलबाग नैन, सत्यप्रकाश सैनी, नरेश रसीदां, दलबीर रसीदां, रमेश सुलहेड़ा, कृष्ण सैनी, मनोज कुमार, संजय बल्हारा, जसबीर नैन भी मौजूद रहे।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related