Tuesday, May 26, 2026
Homeताजा खबर24 फरवरी 2026 सोने-चांदी का भाव : फरवरी में पहली बड़ी छलांग:...

24 फरवरी 2026 सोने-चांदी का भाव : फरवरी में पहली बड़ी छलांग: सोना-चांदी के रेट ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज के Gold Silver price

24 February 2026 Gold Silver price : देश भर में सोने चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। एक ही दिन में सोने की कीमतों में 3 हजार रुपए और चांदी की कीमतों में 14 हजार रुपए तक का उछाल देखने को मिला। फरवरी माह में पहली बार एक ही दिन में इतना उछाल दिखा है। आज यानि 24 फरवरी 2026 सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए जानते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर आज सुबह 24 फरवरी 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 2 लाख 55 हजार 67 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 2 लाख 58 हजार 220 रुपए हो गया है। चांदी का भाव 2 लाख 50 हजार 314 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2 लाख 64 हजार 75 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। एक ही दिन में चांदी की कीमतों में 14 हजार रुपए तक की तेजी देखने को मिली है। IBJA के अनुसार आज एक किलो चांदी 2 लाख 64 हजार 75 रुपए में मिलेगी।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)

शुद्धता               सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट      158220 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट      157586 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट      144930 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट      118665 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:    92559 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999:         264075 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम             66170 रुपए

Gold Silver price : हरियाणा में 24 फरवरी 2026 को सोने चांदी के भाव

Haryana me sona chandi k bhav : 24 फरवरी 2026 को हरियाणा में सोने का भाव 1 लाख 59 हजार 211 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं हरियाणा में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 45 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। हरियाणा में आज चांदी का भाव 2 लाख 72 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। यहां बता दें कि हमारे द्वारा दी गई कीमतों में बाजार की स्थितियों, जीएसटी, मेकिंग चार्ज और शहर के अनुसार थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। इसलिए खरीदने से पहले IBJA जैसे बड़ी साइटों और स्थानीय ज्वेलर्स से संपर्क जरूर करें।

सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान

सोना खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है:

  • हमेशा BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें
  • खरीदने के दिन का रेट अलग-अलग स्रोतों से क्रॉस-चेक करें
  • सोने की शुद्धता (24K, 22K, 18K) जरूर देखें
  • गहनों के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोना इस्तेमाल होता है
  • बिल और वजन की जांच अवश्य करें
Spread the love