26 मार्च 2026 को सोने चांदी के भाव : एक ही दिन में 6000 रुपये उछला सोना, चांदी भी 10 हजार चढ़ी, देखें Gold silver price

Date:

26 March 2026 Gold silver price : सोने चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला है। इस सप्ताह दो दिन कीमतें काफी डाउन रहीं और सोना तथा चांदी दोनों ही इस साल के अपने न्यूनतम रेट पर आ गए थे लेकिन बुधवार की रात मार्केट बंद होने के समय फिर से 6 हजार रुपए तक की तेजी दिखी। 26 मार्च 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 26 मार्च को सुबह मार्केट खुलने के समय 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 40 हजार 420 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1 लाख 46 हजार 205 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। देश के बड़े शहरों चंडीगढ़, जयपुर, कोटा, दिल्ली, गुरुग्राम, राजस्थान, कोटा, पुणे, मुंबई, भोपाल, लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 33 हजार 924 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। एक ही दिन में सोने की कीमतों में छह हजार रुपए तक का उछाल आने से निवेशकों को फिर से सक्रिय कर दिया है।

IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)

सोना 24 कैरेट:    146205 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट:    145620 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट:    133924 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट:    109654 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:    85530 रुपये प्रति 10 ग्राम

Gold silver price : 26 मार्च 2026 को चांदी का भाव क्या रहा

26 March chandi ka bhav : आईबीजेए के अनुसार 26 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 24 हजार 545 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2 लाख 34 हजार 814 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों में एक ही दिन में 10 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली। वहीं प्लेटिनम का भाव 63 हजार 825 रुपए पर आ गया है। यहां बताते चलें कि सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का कारण पश्चिमी देशों में चल रहा जंग का माहौल है। सोना-चांदी निवेशक गोल्ड सिल्वर बेचकर कैश एकत्रित कर रहे हैं।

Gold silver price : हरियाणा में आज सोने चांदी के भाव

Haryana sona chandi price Today : 25 मार्च को हरियाणा में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 42 हजार 222 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 35 हजार 450 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हालांकि विभिन्न शहरों में रेटों में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल सकता है, क्योंकि लोकल मार्केट के हिसाब से टैक्स, मेकिंग चार्ज अलग होता है।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें।


ये खबर भी पढ़ें : अप्रैल महीने में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी लिस्ट

School Holidays April: हरियाणा में अप्रैल में 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें अंबेडकर जयंती और वैशाखी की छुट्टियों की लिस्ट

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related