Wednesday, May 27, 2026
Homeताजा खबरJind news : जींद में फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को आधा...

Jind news : जींद में फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को आधा सिर गंजा कर बाजार घुमाया

एकता क्रांति न्यूज, नरवाना। : जींद के नरवाना में (Jind news) दुकानदार सौरभ गर्ग से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपियों का सिर आधा गंजा कर के उन्हें सरे बाजार घुमाया और उसी दुकान पर ले गए, जिस दुकानदार को धमकी दी थी।

शहर के धौला कुआं स्थित पुराना बाजार में प्रतापा मल फकीर चंद के मालिक सौरभ गर्ग से 25 मई को नरवाना के मोरपत्ति वाल्मीकि मोहल्ला निवासी हर्पित, गांव कोयल निवासी अभिषेक उर्फ भूत व अंकुश ने रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सीआईए पुलिस व शहर थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों हर्पित, अभिषेक उर्फ भूत, अंकुश को गिरफ्तार कर लिया था।

Jind news : पुलिस से बचने को माइनर से कूद गया था मुख्य आरोपी

हालांकि इस दौरान हर्पित पुलिस से बचने के लिए माइनर से कूद गया था, जिससे वह चोटिल भी हो गया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ भूत और अंकुश को हाथों में हथकड़ी लगाकर व आधा सिर गंजा करवा कर शहर थाना पुलिस गलियों से होते हुए दुकानदार सौरभ गर्ग की दुकान पर लेकर गई। दुकानदार से उनकी शिनाख्त करवाई ।

शहर थाना प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि मुख्य आरोपी हर्पित अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद हिरासत में लिया जाएगा और उसके पास अवैध असला होने के बारे में पूछताछ की जाएगी। हर्पित का चाचा नसीब दुकानदार सौरभ गर्ग के साथ लूटपाट कर गोली मारने वाले आरोपितों अंकित, लक्ष्य, अंकुश के साथ वारदात में शामिल था।

पिछले साल जुलाई में सौरभ गर्ग को गोली मार कर लाखों रुपये लूट कर ले गए थे। चारों आरोपित जेल में बंद हैं। इस मामले में चार जून को सौरभ गर्ग की अदालत में गवाही होनी है। जिसके चलते हर्पित ने दुकानदार सौरभ गर्ग से रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।


जींद, चरखी दादरी के डीसी बदले, 21 IAS HCS Transfer List 2026 जारी, देखें कौन है डॉ. वैशाली शर्मा

Spread the love