एकता क्रांति न्यूज, जींद।
Jind news : जींद के सिविल अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए स्वास्थ्य प्रशासन लगातार काम कर रहा है। पहले गायनी वार्ड को पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया ताकि महिलाओं को उपचार के लिए परेशानी न हो।
अब डिलीवरी के बाद महिलाओं को एंबुलेंस के लिए मुख्य गेट तक नहीं जाना पड़ेगा। सीधे गायनी वार्ड के पास ही एंबुलेंस सुविधा जच्चा-बच्चा को उपलब्ध होगी। शेड इसलिए लगवाया गया है ताकि बारिश व धूप के कारण जच्चा-बच्चा को कोई परेशानी नहीं हो। इस समय जच्चा-बच्चा को अगर एंबुलेंस से जाना है तो उसे सिटी स्कैन सेंटर के पास बने गेट तक जाना होता था। इसके बाद ही उसे एंबुलेंस मिलती थी। इससे पहले पुरानी बिल्डिंग में भी एंबुलेंस मुख्य गेट के बाहर ही खड़ी होती थी।
Jind news : गर्भवती महिलाओं को हो रही परेशानी
गायनी वार्ड तक एबुलेंस नहीं पहुंचने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी होती है। अभी रास्ता नए भवन के सामने से होकर जाता है। इसमें सीढ़ियां और दूरी ज्यादा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सीटी स्कैन के पीछे बने पार्क से रैंप को जोड़ दिया है। इसके लिए करीब 20 मीटर लंबी सड़क बनाई गई है। रैंप की मुख्य खिड़की तोड़कर बड़ा दरवाजा लगाया गया है। इससे गाड़ी सीधे मुख्य द्वार तक पहुंचेगी और गर्भवती महिलाओं को स्ट्रेचर पर आसानी से ले जाया जा सकेगा। बाकायदा यहां शेड भी लग चुका है।
Jind news : आपरेशन थिएटर तक भी जाएगी एंबुलेंस
नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए नई बिल्डिंग में आपरेशन थिएटर तक एंबुलेंस की पहुंच होगी। यहां नई बिल्डिंग में पांच आपरेशन थिएटर हैं। यहां दीवार को तोड़कर तीसरी मंजिल पर बने आपरेशन थिएटर तक एंबुलेंस पहुंचने के लिए रास्ता भी बनाया गया है। ऐसे में आपातकाल में मरीजों को इसकी काफी सुविधा रहेगी। ज्यादा सीरियस मरीज को सीधे आपरेशन थिएटर तक एंबुलेंस के जरिये लाया और ले जाया जा सकेगा।
गायनी वार्ड के पास गेट बनकर तैयार है। रैंप को भी पक्का कर दिया गया है। साथ ही शेड भी लगवा दिया है। यहां गेट बनने से जच्चा-बच्चा को सीधे एंबुलेंस सुविधा मिल जाएगी। इस रैंप के माध्यम से एंबुलेंस बिल्डिंग के अंदर दाखिल हो जाएगी।
–डा. रघुबीर पूनिया, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।
Jind news : गर्मी व लू को लेकर अस्पताल में बनाया स्पेशल वार्ड


