Haryana weather update : हरियाणा में आज हल्की, कल से 4 दिन तेज बारिश, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Date:

Haryana weather update : हरियाणा में मानसून का अंतिम दौर आ गया है। बाधो महीने में भी सावन जैसी झड़ी लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी भारी बारिश के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश में हल्की लेकिन वीरवार और शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना है। आज अंबाला और यमुनानगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश होगी तो वहीं 18 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश के आसार हैं। जींद, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बूंदाबांदी रहेगी।


मंगलवार को प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश हुई। बारिश के कारण रेलवे ने 18 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। दरअसल पंजाब के पठानकोट और हिमाचल के कंदरोड़ी रेलवे ट्रैक पर बने चक्की पुल के क्षतिग्रस्त होने से ये हालात बने हैं। इसके अलावा जम्मू तवी से श्री वैष्णो देवी कटरा स्टेशन और जम्मू तवी से बाड़ी ब्राह्मण डाउन लाइन पर भी बाढ़ का पानी आ गया।


हरियाणा में औसत बारिश की बात करें तो इस मानसून सीजन में 26 अगस्त तक औसतन 330.2 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 402 एमएम बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 22 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा यमुनानगर में 891.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे कम सिरसा में 195.1 एमएम बारिश हुई है। हालांकि भिवानी में 241.9 एमएम, कैथल में 257.9 एमएम, जींद में 277 एमएम बारिश भी कम ही है। इन चार जिलों में इस बार अभी तक मानसून मेहरबान नजर नहीं आया है।

हरियाणा में अब तक हुई जिला वाइज बरसात
जिला — बरसात
अंबाला — 438.9 एमएम
भिवानी — 241.9 एमएम
चरखी दादरी— 432.7 एमएम
फरीदाबाद — 426.7 एमएम
फतेहाबाद — 355.9 एमएम
गुरुग्राम — 468.5 एमएम
हिसार — 329.1 एमएम
झज्जर — 501.6 एमएम
जींद — 277.0 एमएम
कैथल — 257.9 एमएम
करनाल — 358.3 एमएम
कुरुक्षेत्र — 526.6 एमएम
महेंद्रगढ़ — 669.3 एमएम
नूंह — 583.0 एमएम
पलवल — 378.2 एमएम
पंचकूला — 399.5 एमएम
पानीपत — 417.2 एमएम
रेवाड़ी — 508.1 एमएम
रोहतक — 511.3 एमएम
सिरसा — 195.1 एमएम
सोनीपत — 397.6 एमएम
यमुनानगर — 891.4 एमएम
कुल औसत — 402.2 एमएम

आगे कैसा रहेगा मौसम
28 अगस्त : यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम व फरीदाबाद में 75 से 100 प्रतिशत एरिया में भारी बारिश की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिशं की संभावना है। जींद, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में 25 प्रतिशत एरिया में बारिश के आसार हैं।

Light rain in Haryana today, heavy rain for 4 days from tomorrow, see weather forecast

29 अगस्त : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, हिसार, भिवानी में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। फतेहाबाद और सिरसा में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।

30 अगस्त : 30 अगस्त को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में यलो अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। इन जिलों के साथ-साथ कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। जींद, कैथल, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश के आसार हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related