जींद में युवक को सांप ने काटा : झाड़ा लगवाते रहे, 7 घंटे बाद अस्पताल ले गए, तब तक हुई मौत

Date:

Jind Snake bite person News : हिसार जिले के उमरा गांव में सो रहे युवक को सांप ने काट दिया। परिजन उसे अस्पताल की बजाय झाड़ फूंक के चक्कर में घूमाते रहे। सात घंटे बाद युवक को जींद के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।


जानकारी के अनुसार जींद-भिवानी रोड पर स्थित खांडा खेड़ी गांव निवासी 35 वर्षीय कपिल हिसार के उमरा गांव के ईंट भट्ठे पर काम करता था। वह अपने बड़े भाई के साथ सोमवार रात को ईंट-भट्ठे पर सो रहे थे। सुबह साढ़े सात बजे कपिल को कान के पास सांप ने काट दिया। इससे कपिल को दर्द हुआ तो वह तुरंत उठ खड़ा हुआ। उसने अपने भाई को उठाया। भाई ने काले रंग के सांप को जाते हुए देखा। इसी से उन्हें पता चला कि सांप ने काट लिया है। इसके बाद ठेकेदार को फोन कर गाड़ी मंगवाई।

परिवार के लोगों ने कहा कि गांव में ही दादी गोरी के मंदिर में ले जाएं, वहां झाड़ा लगवाने से आराम हो जाएगा। मंदिर में कपिल को झाड़ा लगवाया गया और झाड़ा लगवाने के बाद उसे घर ले आए। परिजन इंतजार करते रहे कि आराम होगा लेकिन आराम नहीं हुआ। कपिल बोलने में असमर्थ हो गया। उसे दिखना भी कम हो गया तो दोपहर बाद दो बजे के करीब परिजन उसे जींद के सिविल अस्पताल ले आए। यहां पहुंचने से पहले ही कपिल ने दम तोड़ दिया। कपिल शादीशुदा था। उसको दो बच्चे भी हैं।

कपिल की भाभी पूजा ने बताया कि उसका देवर कपिल और पति उमरा गांव में ईंट भट्ठे पर गए हुए थे। तभी उसे सांप ने काट दिया। उसके पति ने सांप को देखा। तुरंत ठेकेदार की गाड़ी मंगवाई और उसे दादी गोरी के मंदिर में लेकर गए। वहां झाड़ा लगवाया। उसकी आवाज नहीं निकल रही थी। केवल सिर और कान को पकड़ रहा था। पूजा ने बताया कि कपिल कच्ची ईंटों का काम करता था। बारिश के सीजन में पक्की ईंटों का काम करता था।

परिवार की महिला बाला ने बताया कि कपिल का खुद का मकान तक नहीं है। वह खांडा गांव में किराए के मकान में रह रहा था। घटना के समय पत्नी घर पर ही थी। उन्हें तो बाद में पता चला कि कपिल को सांप ने काट लिया है। उसे दादी गोरी के मंदिर में झाड़ा लगवाने के बाद भी आराम नहीं हुआ तो जींद के सिविल असपताल लाए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Redmi K90 Max: 8500mAh बैटरी, फोन के अंदर पंखा! जानें अनोखे फीचर्स

Redmi K90 Max: रेडमी शुरू से ही मार्किट में...

Hisar Railway News: हिसार बनेगा बड़ा जंक्शन! 9 किमी नई रेल लाइन और डबल वॉशिंग लाइन का काम शुरू

Hisar Railway News: हरियाणा में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्थ को...