25 सिंतबर से लाडो लक्ष्मी योजना शुरु: हरियाणा की इन महिलाओं को मिलेंगी 2100 रुपए, सरकार ने लगाईं ये शर्तें

Date:

Haryana Lado Lakshmi Yojana Starting : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मिटिंग के पश्चात प्रेस कॉन्फेंस की। इस दौरान सीएम सैनी ने बड़ी घोषणा की कि महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का फायदा 25 सितंबर से मिलना शुरु हो जाएगा। आज कैबिनेट मीटिंग में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए “लाडो लक्ष्मी योजना” को लागू करने का फैसला लिया गया। पाठकों को बता दें कि इस योजना का आरंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर 2025 से होगा। 

योजना के लिए ये होगी शर्ते ?

  • इस योजना के अनुसार पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • 25 सितंबर 2025 को हरियाणा की 23 वर्ष आयु या उससे ज्यादा आयु की महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा।
  • इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही तरह की महिलाओं को फायदा मिलेगा।
  • पहले चरण में उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है।
  • इस योजना में आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से अन्य आय समूह को भी शामिल किया जाएगा।
  • योजना का फायदा लेने के लिए अविवाहित महिला या विवाहित महिला के पति का हरियाणा में पिछले 15 साल से मूल निवासी होना अनिवार्य है। 

परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगी

इस योजना के अनुसार एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यदि एक परिवार में 3 महिलाएं हैं, तो उन तीनों महिलाओं को फायदा मिलेगा। सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही ऐसी 9 योजनाओं, जिनमें आवेदिका को पहले से ही ज्यादा राशि की पेंशन का फायदा मिल रहा है, उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का फायदा नहीं मिलेगा। स्टेज 3 और 4 कैंसर पीड़ित मरीजों (महिलाओं), सूचीबद्ध 54 दुर्लभ बीमारियों, हीमोफिलिया, थैलेसिलमिया और सिकल सेल से पीड़ित मरीज़ों पहले से पेंशन मिल रही है।

पहले चरण में करीब 20 लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा

इन महिलाओं को इस योजना का अतिरिक्त फायदा भी मिलेगा। जिस दिन कोई अविवाहित लाभार्थी 45 वर्ष की आयु पूरा करेगी उस दिन वे ऑटोमैटिक विधवा और निराश्रित महिला को वित्तीय सहायता योजना के लिए पात्र हो जाएंगी। जिस दिन लाभार्थी महिला 60 साल की आयु की होगी, उस दिन वे ऑटोमैटिक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के लिए पात्र हो जाएगी। पहले चरण में इस योजना का फायदा करीब 19-20 लाख महिलाओं को मिलेगा। आज की कैबिनेट के बाद आने वाले 6 या 7 दिनों में हरियाणा सरकार ने केवल योजना की गजट नोटिफिकेशन कर देने की सूचना दी है, इसके अलावा एक ऐप भी लॉन्च करेगी सरकार। 

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Redmi K90 Max: 8500mAh बैटरी, फोन के अंदर पंखा! जानें अनोखे फीचर्स

Redmi K90 Max: रेडमी शुरू से ही मार्किट में...

Hisar Railway News: हिसार बनेगा बड़ा जंक्शन! 9 किमी नई रेल लाइन और डबल वॉशिंग लाइन का काम शुरू

Hisar Railway News: हरियाणा में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्थ को...