Railway News : रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: बिना स्टॉपेज गुजरने वाली ट्रेनों के लिए हिंदी-अंग्रेजी में अनाउंसमेंट जरूरी

Date:

Railway News : रेलवे बोर्ड द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाल ही में बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत जिस भी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं होगा, वहां उस ट्रेन के पहुंचने से पहले ट्रेनों के लिए अब अनिवार्य रूप से पूर्व-रिकॉर्डेड चेतावनी अनाउंसमेंट की जाएगी। यह अनाउंसमेंट हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम से दी जाएगी।

दरअसल रेलवे बोर्ड के अनुसार, ऐसे स्टेशनों पर जहां कई ट्रेनें तेज गति से बिना रुके गुजरती हैं, वहां यात्रियों के साथ हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। इसी खतरे को कम करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। सभी जोनल रेलवे को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे स्टेशनों की पहचान कर व्यवस्था लागू करने को कहा गया है। इन घोषणाओं में यात्रियों से रेलवे ट्रैक पार न करने, प्लेटफॉर्म के किनारे खड़े न होने और एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज या सबवे का उपयोग करने की अपील की जाएगी।

Railway News : रेलवे ने क्यों लिया अनाउंसमेंट का फैसला

दरअसल रेलवे बोर्ड के अनुसार रन-थ्रू (बिना ठहराव गुजरने वाली) ट्रेनों के कारण हादसों का डर बना रहता है, क्योंकि ये ट्रेनें तेज गति से आ जाती हैं और कई बार यात्री ट्रैक पर से होते हुए ही एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म की तरफ जाने लगते हैं। कई बार प्लेटफार्म पर बहुत किनारे पर खड़े रहते हैं और इसके चलते कई बार ऐसे हादसे हो भी चुके हैं। इन्हीं पर संज्ञान लेते हुए रेलवे ने पूर्व अनाउंसमेंट का ये फैसला लिया है।

Railway News : टेक्नीक की ली जाएगी मदद

रेलवे बोर्ड के अनुसार आवश्यक तकनीकी सहायता सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभाग से मदद की जाएगी। यात्रियों से जुड़ी अन्य सूचनाओं की घोषणा करते समय भाषा संबंधी दिशा-निर्देशों का भी पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस पहल से स्टेशनों पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related