13 January 2026 sone chandi price : देश भर में सोने चांदी की कीमतें लगातार नए आयाम स्थापित कर रही हैं। जनवरी के आधे पखवाड़ें में आकर फिर से कीमतें बढ़ने लगी हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है। सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और डॉलर में कमजोरी के चलते सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।
आज यानि 13 जनवरी 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए इसके बारे में बताते हैं। देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 40 हजार 449 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में प्योर गोल्ड 1 लाख 44 हजार 600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक दर्ज किया गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा भाव है।
हरियाणा में सोने चांदी का भाव (Haryana me sone chandi k bahv)
13 January 2026 Haryana gold silver price : हरियाणा में सोने चांदी की कीमतों की बात करें तो 24 कैरेट प्योर गोल्ड का भाव 1 लाख 40 हजार 449 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है लेकिन रोहतक समेत कुछ शहरों में यह भाव 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर गया है। 22 कैरेट सोने के भावों की बात करें तो 1 लाख 36 हजार 210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा चांदी का भाव लगभग ₹2,58,000 – ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम के आसपास रहा। हालांकि ये भाव शहर और ज्वैलर के हिसाब से अलग हो सकते हैं, इसलिए सटीक भाव के लिए स्थानीय ज्वैलर से संपर्क करें।
IBJA पर आज का सोने का भाव (Today Gold Price)
- शुद्धता : आज का भाव
- 24 कैरेट सोना : ₹1,40,449 प्रति 10 ग्राम
- 23 कैरेट सोना : ₹1,39,887 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना : ₹1,28,651 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना : ₹1,05,337 प्रति 10 ग्राम
- 14 कैरेट सोना : ₹82,163 प्रति 10 ग्राम
sona chandi price today : चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी ऐतिहासिक बढ़ौतरी देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2 लाख 65 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई तो वहीं गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार भारत में चांदी का भाव 2 लाख 70 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पहुंचा हुआ है।
sone chandi k bhav : एक्सपर्ट्स की राय
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार वैश्विक जोखिम, डॉलर पर दबाव और आर्थिक अस्थिरता के कारण निवेशक सोना-चांदी को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। यही वजह है कि बुलियन बाजार में लगातार मजबूती बनी हुई है। ध्यान रखें कि सोना और चांदी के दाम शहर, GST और मेकिंग चार्ज के कारण अलग-अलग हो सकते हैं। खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वैलर से ताजा रेट जरूर जांच लें।

