Sona Chandi Price today : सोना डेढ़ लाख, चांदी 3 लाख के करीब पहुंची कीमतें, देखें 16 जनवरी 2026 के सोना चांदी के भाव

Date:

16 January 2026 Sona Chandi Price today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सोने की कीमतें डेढ़ लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमतें 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के नजदीक जा पहुंची है। 16 जनवरी 2026 को सोना चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।

देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार (aaj ka sone ka bhav) आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख, 42 हजार,015 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1 लाख 47 हजार 300 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में करीब 9,600 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।

आज का सोने का भाव (Today Gold Price)

सोने की शुद्धता   कीमत (₹ प्रति 10 ग्राम)
 24 कैरेट         1,42,015
 23 कैरेट         1,41,446
 22 कैरेट         1,30,086
 18 कैरेट         1,06,511
 14 कैरेट         83,079

Sona Chandi Price update : चांदी की कीमतों ने रचा इतिहास

16 January 2026 Silver Price : वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतों ने भी (aaj ka chandi ka bhav) नया इतिहास रच दिया है। दिल्ली में चांदी का भाव 2 लाख,89 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। IBJA के मुताबिक आज चांदी का भाव 2 लाख 77 हजार 512 रुपए प्रति किलो रहा।

Sona Chandi Price today 16 January 2026 Gold silver price update haryana india
Sona Chandi Price today 16 January 2026 Gold silver price update haryana india

Haryana me Sona Chandi Price today : हरियाणा में सोने चांदी का भाव

हरियाणा में (haryana me sone ka bhav) सोने चांदी के भावों की बात करें तो पानीपत, गुरुग्राम, जींद, हिसार, कैथल, करनाल, अंबाला, भिवानी जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 43 हजार 760 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया तो 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 31 हजार 790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हरियाणा में (Haryana me chandi ka bhav) चांदी का भव 2 लाख 95 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि कुछ शहरों में चांदी की कीमतें 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम को क्रॉस कर गई हैं।

Sona Chandi Price : सोना-चांदी खरीदते समय ये रखें ध्यान

16 January 2026 gold silver rates : सोने-चांदी के गहने खरीदते समय कुछ विशेष बातों को जरूर ध्यान रखें। सबसे पहले उसकी क्वॉलिटी चेक करें और ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉल मार्क ही सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

सोने के भाव बढ़ने के कारण

  • अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे।
  • चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं।

चांदी की कीमतें बढ़ने के कारण

  • इंडस्ट्री में सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में भारी इस्तेमाल, चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है। इसलिए कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं
  • अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं।
  • मैन्युफैक्चरर होड़ में  प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related