Haryana Weather Today : हरियाणा में आज यानि 28 जनवरी 2026 को चार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 29 और 30 जनवरी को मौसम साफ रहेगा लेकिन 31 जनवरी को फिर से चार जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। आइए जानते हैं आज का मौसम (aaj ka mausam) कैसा है और कल का मौसम (kal ka mausam) कैसा रहेगा।
IMD चंडीगढ़ द्वारा 28 जनवरी को हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और करनाल में 50 प्रतिशत एरिया में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं बाकी जिलों में बादलवाई बनी रहेगी और मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह और शाम को धुंध दिख सकती है लेकिन दिन में धूप निकलने की उम्मीद है। वहीं ठंड का असर जारी रहेगा।
Weather Today : 10 जिलों में बारिश के साथ पड़े ओले
इससे पहले 27 जनवरी को जींद, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, करनाल, पानीपत, रोहतक, नारनौल, अंबाला, यमुनानगर और झज्जर में बारिश हुई। ओलावृष्टि से भिवानी, रोहतक, हिसार, यमुनानगर में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ। इससे फसलों को भी नुकसान पहुंचा।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेहूं विशेषज्ञ डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि ओलावृष्टि से गेहूं को अभी कोई खास नुकसान नहीं पहुंचेगा, क्योंकि अभी गेहूं के पौधे में बालियां नहीं आई हैं। अगर बालियां निकलने के बाद ओले गिरते तो नुकसान बढ़ सकता था। मगर, इस ओलावृष्टि से सरसों को नुकसान पहुंचेगा, क्योंकि सरसों में फूल और 50 प्रतिशत फलियां निकली हुईं हैं। ओले गिरने से इनके झड़ने का डर है।
Weather Today : आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
29 जनवरी का मौसम : 29 जनवरी को मौसम परिवर्तनशील रहेगा। हालांकि किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद 30 जनवरी (30 January mausam) को भी मौसम साफ रहेगा। 31 जनवरी को फिर से मौसम में बदलाव होगा और 31 जनवरी को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, मेवात में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

